Athrav – Online News Portal
नोएडा

सड़क हादसों में एक इंजिनियर छात्र की मौत, कोच समेत 7 स्कूल के छात्र घायल, एक की हालत गंभीर

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा की दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में बस की टक्कर में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरे हादसे में आई-10 कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा जाने से एक कोच समेत 7 स्कूल के छात्र घायल हो गए. घायल छात्रों में  एक छात्र की स्थिति गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर के लिए  रेफर किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

पहला हादसा कोतवाली सूरजपुर क्षेत्र में स्थित डेल्टा टू सेक्टर के पास सीएनजी स्टेशन के सामने हुआ जहाँ आई-10 कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. कार में सवार होकर विभिन्न स्कूलों के बच्चे ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक स्कूल में फुटबॉल मैच खेलने जा रहे थे.  इस हादसे में 7 बच्चों और उनके कोच को चोटे आई हैं जिनमें से नौवीं कक्षा का छात्र आशीष की हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर पर रखकर किया गया है. 
एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि यह हादसा टायर फटने से हुआ. कहा कि जब कार सेक्टर दो स्थित सीएनजी स्टेशन के सामने पहुंची तभी उसके कार का टायर फट गया कार में सवार 9 छात्रों में से 7 छात्र घायल हो गए.

घायल होने वाले छात्रों में 15 वर्ष के आशीष कक्षा 9 का छात्र,  12 वर्षीय आर्यन कक्षा आठ का छात्र,  13 वर्षीय ज्योति कृष्णा कक्षा 9 का छात्र,  12 वर्षीय शिवम कक्षा 7 का छात्र है शामिल है घायल छात्रों के बच्चों के परिवार वालों का आरोप है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और टायर फटा. पुलिस का कहना कि वह इस मामले की जांच कर रही है.दूसरा हादसा कोतवाली दनकौर क्षेत्र में गलगोटिया विश्वविद्यालय के नजदीक हुआ. इसमें बीटेक थर्ड ईयर का छात्र अभय मिश्रा को सड़क पार करने के दौरान एक निजी बस ड्राइवर के टक्कर मार दी अभय मिश्रा को गम्भीर अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई. लोगों ने बस ड्राइवर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Related posts

अमेठी यूनिवर्सिटी के पास सड़क पर सरेआम गुंडागर्दी,एक शख्स को सड़क पर गिरा कर लात जूतों से पीटा-वीडियो देखें

Ajit Sinha

नवविवाहिता की छत से गिरकर हुई संदिग्ध हालत में मौत, पति दहेज़ हत्या के जुर्म में पहुंचा जेल- देखें वीडियो

Ajit Sinha

ससुरालियों ने दहेज़ के चलते अपने ही बहू को ज्वलनशील पदार्थ डाल कर जिंदा जला कर मार डाला,पति पकड़ा गया -वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x