Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: डायल 112 टीम ने तड़के 3 बजे प्लास्टिक के कट्टे में 50 लाख रुपए सहित एक शख्स को किया काबू।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आज तड़के लगभग 3 बजे सेक्टर -16 में ईआरवी- 203 मे तैनात इंचार्ज बलवान सिंह स्टाफ विक्रांत और सुमित को एक व्यक्ति प्लास्टिक का कटा हाथ में लिए संदिग्ध घूमता मिला। पुलिसकर्मियों ने जब उस व्यक्ति से देर रात बाहर घुमने बारे पूछताछ की तो वह कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया जिसके पश्चात पुलिस टीम ने पूछा की कटटे मे क्या है तब भी सही जवाब नहीं दिया,

चेक किया तो कट्टे में रखी 2 पॉलिथीन रुपयों से भरी थी। सूचना पाकर तुरन्त मौके पर चौकी इंचार्ज सेक्टर- 16 व थाना प्रबंधक सेक्टर- 17 आए। रुपयो के बारे में उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया। जिनकी गिनती की गई तो 50 लाख रुपए पाए गए। इतने रुपयों के बारे में व्यक्ति से पूछताछ की गई तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया ।पुलिस के उच्च अधिकारियों के निर्देश अनुसार आयकर विभाग को सूचित किया गया ।

पूछताछ करने के लिए इनकम टैक्स के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया और व्यक्ति को आयकर विभाग के अधिकारियों के सुपुर्द किया गया। 50 लाख रुपए माल खाना में जमा कराए गए ।इनकम टैक्स अधिकारियों द्वारा व्यक्ति से पूछताछ की गई जिसमें उसने पैसे देने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी दी। व्यक्ति की स्टेटमेंट रिकॉर्ड की गई है। व्यक्ति द्वारा दी गई स्टेटमेंट के अनुसार मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों को नोटिस दिया गया है तथा आरोपी पाए जाने पर उनके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

बसई तिहरे हत्याकांड के मामले में 3 शूटरों को पुलिस ने किया अरेस्ट, तीनों शूटरों पर हत्या, हत्या की कोशिश के 10 मुकदमें दर्ज हैं।

Ajit Sinha

पुलिस कर्मी को रिश्वत देने का वायरल वीडियो झूठा निकला, लड़की -लड़के के खिलाफ होगी कार्रवाई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में सावधानी पूर्वक ख़रीदे फ्लैट्स, बिल्डरों के द्वारा फैलाए गए जाल में फंसने बचे,फलैटस खरीदार,लग सकता है लाखों का चुना।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x