Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

बाइक सवार बदमाशों ने सीएमएस इंफोसिस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से 6 लाख 80 हजार लूटे, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा में कलेक्शन एजेंट एक बार फिर बदमाशों के निशाने पर हैं. नोएडा के सेक्टर- 113 कोतवाली क्षेत्र में स्थित सेक्टर- 78 से बाइक सवार बदमाशों ने सीएमएस इंफोसिस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से छह लाख अस्सी हजार लूट कर फरार हो गए . लूट की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और आल्हा अधिकारी मौके पर पहुंच गए और इस मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला है जिसमें पुलिस को वारदात को अंजाम देते हुए कुछ बदमाश दिखाई दिए हैं. इनके आधार पर पुलिस मामले का शीघ्र खुलासा करने का दावा कर रही है.

यह तस्वीरें सीएमएस इंफोसिस कंपनी के इलेक्शन एजेंट प्रमोद कुमार की है, इसके साथ बाइक सवार बदमाशो ने छह लाख अस्सी हजार लूटे है. प्रमोद ने पुलिस को सूचना दी कि वह अपनी प्लैटिना बाइक से सेक्टर -78 महागुण मेजेरिया की तरफ जा रहा था तभी काले रंग की बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उसकी बाइक पर पीछे से टक्कर मार दी इसके बाद बदमाश उससे झगड़ा करने लगे और उन बदमाशों ने उसका पिट्ठू बैग छीनकर मौके से सेक्टर 101 मेट्रो स्टेशन की तरफ भागे बदमाशों का एक साथी पैदल था जो भाग कर बदमाशों के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया.

डीसीपी नोएडा राजेश एस ने बताया कि लूट की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला तो उन्हें एक फुटेज में बदमाश लूटपाट करते हुए दिखाई दिए है पुलिस ने तीन टीमें बनाकर इन बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। डीसीपी नोएडा का कहना है कि इस मामले में उन्हें महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं 3 टीम गठित कर दी गई है। घटना का पर्दाफाश शीघ्र ही किया जाएगा.

Related posts

फरीदाबाद: दोस्त की पांच वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित को पुलिस ने धर दबोचा, सीपी ने सख्त कार्रवाई के दिए आदेश।

Ajit Sinha

लड़की  को उसी के कमरे में बनाया हवस का शिकार, सिर्फ 3 दिन पुरानी थी मुलाकात,केस दर्ज  

Ajit Sinha

गृहमंत्री अनिल विज ने सोनीपत में सरपंच की हत्या मामले में पुलिस कमिश्नर को एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x