Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी ने आज सभी एसीपी, थाना प्रबंधकों, क्राइम ब्रांचों को अपराधों पर अंकुश लगाने के दिए सख्त निर्देश।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी ने आज अपने कार्यालय में आयोजित एक मीटिंग में सभी एसीपी,थाना प्रबंधक एंव क्राईम ब्रांच इंचार्ज को अपराधों की रोकथाम के लिए सख्त निर्देश दिए. मीटिंग के दौरान पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी मौजूद सभी एसीपी व थाना प्रबंधको को निर्देश देते हुए कहा कि नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ कडी से कडी कार्रवाई करें और नशीला पदार्थों की ब्रिक्री करनें वालें अड्डों को पता लगाकर उनके नेटवर्क का पर्दाफाश करके नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।

और आम जनता के साथ अच्छा व्यवहार करें क्योंकि अच्छा व्यवहार ही आपकी पहचान है ।इसके साथ मीटिंग के दौरान कहा कि क्राईम ब्रांच सेक्टर- 26 पिछले दो दिनों में 2 इनामी बदमाशों को पकडकर अच्छा कार्य किया है.इसी संदर्भ में कहा कि पी.ओ तथा इनामी बदमाशों को पकड़ने हेतु विशेष टीम तैयार करके जल्द गिरफ्तार करें ।इसके अलावा मीटिंग में कहा कि थानों में पडे लावारिश व्हीकलों की जल्द प्रक्रिया करके डिस्पोजल करें और थाना में रिकार्ड को अच्छे तरीके से रखें और किसी भी प्रकार से लंबित कार्य ना रखें, चाहे वह किसी शिकायत या मामले से संबंधित हो इसके अलावा कहा कि थाना में किसी भी प्राप्त शिकायत पर तत्परता से ऐक्शन लेंगे ।

इन्ही शब्दों के साथ कहा कि थाना में महिला विरुद्ध प्राप्त शिकायतों पर तत्परता से उचित कार्रवाई करें कोई लम्बित ना रहें ।इसके साथ पुलिस कमिश्नर नें आमजन से अपील करते हुए कहा कि पंचकूला पुलिस के द्वारा नशा तस्करी व तस्करों की सूचना हेतु ड्रग इन्फो लाईन नम्बर 708-708-1100 नंबर की शुरुआत की हुई है आमजन बिना किसी भय के इस नम्बर पर मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त हेतु (टेक्स्ट, वायस मैसेज,  फोटो, विडियो, तथा लोकेशन, के माध्यम से नशा तस्करी और बिक्री के बारे में पुलिस को सूचना दे सकता है सूचना देने वाले का नाम पूर्ण रूप से गुप्त रखा जाएगा ।इस मीटिंग के दौरान पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा, एसीपी कालका,  मुकेश कुमार, एसीपी  राजकुमार कौशिक,एसीपी श्रीमती ममता सौदा, एसीपी  किशोरी लाल, एसीपी  सुरेन्द्र कुमार, एसीपी क्राईम  अमन कुमार, एंव सभी थाना प्रबंधक व क्राईम यूनिट इंचार्ज मौजूद रहें । 

Related posts

चंडीगढ़: भाजपा ने प्रदेशभर में 307 मंडलों की बैठक, 30 हजार कार्यकर्ता हुए शामिल : धनखड़

Ajit Sinha

महिला की हत्या उसी के दोस्त ने होटल के कमरे में की थी, आरोपित दोस्त, होटल मालिक, मैनेजर सहित 4 लोग अरेस्ट।

Ajit Sinha

कांग्रेस ने दिया भाजपा को बड़ा झटका, वरिष्ठ भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह कांग्रेस में शामिल- लाइव वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x