Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

प्रसिद्ध “नजीर रेस्तरां” में पिस्तौल की नोंक पर सनसनीखेज डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले 5 डकैत पकड़े गए -वीडियो देखें।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:दिल्ली पुलिस की एआरएससी, शकरपुर, अपराध शाखा की टीम ने आज वेलकम थाना क्षेत्र के बाबरपुर ,दिल्ली में प्रसिद्ध “नजीर रेस्तरां” में पिस्तौल की नोक पर एक सनसनीखेज डकैती वारदात को अंजाम देने वाले एक गिरोह के 5 डकैतों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए डकैतों के नाम सन्नी , रिंकी उर्फ़ चोलन उर्फ़ छोटू , सचिन , शिवम् उर्फ़ नितेश उर्फ़ भूमि और हिमांशु है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो देशी पिस्तौल , 2 जिंदा कारतूस , दो लुटे गए मोबाइल फोन ,वारदात में इस्तेमाल की गई चोरी की मोटरसाइकिल, एक अन्य मोटरसाइकिल व डकैती के दौरान पहने हुए कपडे बरामद किए है। गिरफ्तार उपरोक्त डकैतों पर दिल्ली व गाजियाबाद में सनसनी खेज डकैती व चोरी के कुल 7 मुकदमे दर्ज है , इसमें पांच डकैती के कुल 5 मुकदमें व चोरी के 2 मुकदमे दर्ज है। इन सभी को थाना वेलकम में दर्ज मुकदमा में उपरोक्त डकैतों को गिरफ्तार किया गया है।      

Related posts

हरियाणा पुलिस ने मध्यप्रदेश पुलिस के 50,000 के ईनामी मोस्टवांटेड अपराधी को पलवल जिले से किया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha

क्राइम ब्रांच पलवल की टीम और 30 किलो ग्राम चांदी और 8 लाख रुपए की नगदी की लूट में शामिल मुख्य आरोपित के बीच मुठभेड़-लगी गोली।

Ajit Sinha

14 जुआरियों को जुआ खेलते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर 3,80,300/- रूपए बरामद किया हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x