Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़: इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में होगा खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का भव्य आगाज,शरीक होंगे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: खेलों में नंबर-1 हरियाणा अब खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के चौथे सीजन की मेजबानी करने जा रहा है। 7 मई को पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की भव्य शुरुआत होगी। लॉन्चिंग सेरेमनी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय खेल, युवा मामले और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर शिरकत करेंगे। हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और खेल व युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह की उपस्थिति में ये खेल शुरू होंगे। इनके अलावा केंद्र व राज्य सरकारों के कई गणमान्य व्यक्तियों की भी उपस्थिति रहेगी। इस लॉन्च कार्यक्रम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शुभंकर (मस्कट), लोगो, जर्सी और थीम गीत भी लॉन्च किया जाएगा।

खेलों का महासंग्राम कहे जाने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में 8,000 से अधिक एथलीट्स भाग लेंगे। इसके अलावा लाखों दर्शक इन खेलों के गवाह बनेंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 को लेकर हरियाणा ने पूरी तैयारी कर ली है। लॉंचिंग के दिन भव्य आयोजन करने के साथ ही शानदार खेल इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार किया गया है। खेलों के लिए कई बहुउद्देशीय हॉल, सिन्थेटिक ट्रैक, एथलेटिक ट्रैक का निर्माण किया गया है। इसके अलावा बैडमिंटन हॉल, राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर 14 पंचकूला में ऑडिटोरियम का भी निर्माण किया गया है। पंचकूला और शाहबाद में शानदार हॉकी स्टेडियम बनकर तैयार है । साथ ही अम्बाला में ऑल वेदर स्वीमिंग पूल बनाया गया है। हर हरियाणावासी और देशवासी इन खेलों को लेकर उत्साहित है। हर कोई इन खेलों के शुरू होने का इंतजार कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021’ का आयोजन 4 जून से 13 जून, 2022 तक राज्य सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन में 25 तरह के खेल आयोजित होंगे, जिनमें पांच पारंपरिक खेल जैसे गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मलखंब और योगासन शामिल हैं। ये खेल पांच स्थानों पंचकूला, अंबाला, शाहबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित होंगे।

Attachments area

Related posts

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद में एएचपीआई हरियाणा चैप्टर की पहली बैठक आयोजित हुई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :‘सफलता चाहिए तो लक्ष्य निर्धारित करो और खुद को लक्ष्य प्राप्ति के लिए झोंक दो’सकारात्मक सोच से ही मिलती है जीवन में सफलताः डॉ. विवेक बिन्द्रा

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बाल सेवा मंडल द्वारा आयोजित लंका दहन में रोहन गुलाटी भगवान गणेश के दृश्य में दिखाई दे रहे हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x