Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:जेजेपी के संगठन में विस्तार, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में 28 पदाधिकारी नियुक्त

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष प्रो. रणधीर चीका व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद  28 पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की।

जेजेपी द्वारा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में फरीदाबाद निवासी एमसी गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष, मीनाक्षी शर्मा को प्रदेश सचिव तथा गुहला निवासी रिटायर्ड हेड मास्टर गुरमेल सिंह बाल्मीकि और पानीपत निवासी संदीप मितान को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया हैं। इनके अलावा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में बाढ़डा में मांगे राम, दादरी में विनोद कुमार, फरीदाबाद में शिवचरण, समालखा में राम नारायण, इसराना में सुमेर सिंह, पानीपत शहरी में भूपेंद्र सिंह, पानीपत ग्रामीण में सुभाष मलिक,  बवानी खेड़ा में वेदपाल घणघस, लोहारू में रामफल डूडी, भिवानी में सुनील शर्मा और तोशाम में डॉ. सुरेंद्र को हलका प्रधान की जिम्मेदारी दी है। वहीं होडल में राहुल तेवतिया, पलवल में  विजय कुमार, अंबाला सिटी में शिवचरण, टोहाना में राम कुमार,फतेहाबाद में राजकुमार , रतिया में गुरमीत सिंह, बादली में विजय कुमार, बेरी में सतबीर सिंह, बहादुरगढ़ में कुलदीप सिंह, झज्जर में जय सिंह, अंबाला कैंट में जोगिंदर सिंह, मुलाना में तेजपाल सिंह और नारायणगढ़ में जसविंदर सिंह बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के हलका अध्यक्ष होंगे। 

Related posts

एक भारत-श्रेष्ठ भारत के प्रदेश सह संयोजक, विधानसभा संयोजक व सह संयोजक नियुक्त।

Ajit Sinha

देशभर में आज कांग्रेस का प्रदर्शन, कांग्रेस अभियान के तहत 2 करोड़ किसानों का हस्ताक्षर करवाएगी – के सी वेणुगोपाल

Ajit Sinha

गृहमंत्री अनिल विज ने केबल ऑपरेटरों से ब्लैकमेल के मामले में कैंट थाने के एसएचओ को केस दर्ज करने के निर्देश दिए

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x