Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

दिल्ली नगर निगम उप-चुनाव के लिए हरियाणा सरकार ने घोषित किया सवेतन अवकाश।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा सरकार ने 30 नवंबर,को दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों में होने वाले उप-चुनाव के मद्देनजर राज्य में स्थित सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, बोर्ड एवं निगमों में कार्यरत कर्मचारियों, जो दिल्ली के पंजीकृत मतदाता हैं, के लिए सवेतन अवकाश/विशेष आकस्मिक अवकाश (सवेतन) घोषित किया है।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की गई है।
यह अवकाश विनिमय लिखत अधिनियम (नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट), 1881 की धारा 25 तथा जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135-बी (1996 के संशोधन सहित) के तहत प्रदान किया गया है।हरियाणा में स्थित कारखानों, दुकानों और निजी प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों, जो दिल्ली के पंजीकृत मतदाता हैं, को भी जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135-बी के अंतर्गत मतदान के उद्देश्य से सवेतन अवकाश दिया जाएगा ताकि सभी पात्र मतदाता दिल्ली नगर निगम उप-चुनाव में अपने मतदान के अधिकार का सुचारु रूप से उपयोग कर सकें।

Related posts

रिटायर्ड आईएएस नंदलाल मन्जोका समेत दर्जनों सरपंच, पूर्व सरपंच और पंचों ने ज्वाइन की कांग्रेस

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से तीन एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए है, लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने हरियाणा में फंसे विभिन्न प्रदेशों के प्रवासी श्रमिकों को निःशुल्क भेजने का फैसला लिया हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x