Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

पृथला से फरीदाबाद के सेक्टर-78 तक 220 के.वी. डी.सी. लाइन के कार्य को पूर्ण करवाने के दृष्टिïगत किए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त : डीसी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल: जिलाधीश कृष्ण कुमार ने बताया कि पृथला से फरीदाबाद के सेक्टर-78 तक 220 के.वी. डी.सी. लाइन का कार्य प्रगति पर है जोकि फरीदाबाद के सेक्टर-78 स्थित नाहरपुर क्षेत्र के नए 220 के.वी. सब स्टेशन को चालू करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह परियोजना मुख्यमंत्री की घोषणा के अधीन है और 100 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं की सूची में शामिल है, जिसकी प्रगति की निगरानी मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा की जाती है।

उन्होंने बताया कि गांव बघौला में लोकेशन नंबर-2 से 3, गांव फिरोजपुर में लोकेशन नंबर-4 से 6, गांव जनौली में लोकेशन नंबर-12 से 18, गांव देवली में लोकेशन नंबर-34 से 36 तक तथा गांव असावटी में लोकेशन नंबर-46 में किसान इस ट्रांसमिशन लाइन के निचले नींव के काम में बाधा डाल रहे हैं और निष्पादन की अनुमति नहीं दे रहे हैं। इसलिए इस कार्य को दर्शाए गई लोकेशन पर सुचारू रूप से सम्पन्न कराए जाने के लिए आगामी 2 मई से 16 मई 2022 तक की अवधि के लिए पुलिस सुरक्षा के साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है।

जिलाधीश कृष्ण कुमार ने दंड प्रक्रिया संहिता-1973 की धारा-22(।) और 23(॥) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पृथला से फरीदाबाद के सेक्टर-78 तक 220 के.वी. डी.सी. लाइन के कार्य को पूर्ण करने के दौरान आगामी 2 मई से 16 मई 2022 तक की अवधि के लिए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पलवल व हथीन के नायब तहसीलदार दिनेश को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट दंड प्रक्रिया संहिता-1973 द्वारा उनमें निहित कार्यकारी मजिस्ट्रेट की शक्तियों का प्रयोग करेगा। आदेशानुसार सभी संबंधित विभाग यह सुनिश्चित करेंगे कि इस संबंध में विचाराधीन भूमि किसी भी न्यायालय में कोई स्टे/यथास्थिति तो नहीं है और उपरोक्त कार्रवाई  कार्य नियमों के अनुसार है।

Related posts

फरीदाबाद: ससुर के मौत के बाद उनकी डिग्री पर दामाद फर्जी ईएनटी डा. ललित चला था उनका क्लिनिक, पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : प्रयास को अपहरण व छीना – झपटी करने के आरोपी दोस्तों को पकड़ने के लिए पुलिस कर रहीं जगह -जगह छापेमारी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एसजीएम नगर थाने की पुलिस ने एक कंटेनर से 900 देशी शराब की पेटियां सहित एक आरोपित को गिरफ्तार किया हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x