Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

बीजेपी नेता जीतू चौधरी की दो बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी-पुलिस जांच में जुटी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में बीजेपी नेता जीतू चौधरी की दो बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.जानकारी के मुताबिक मयूर विहार बीजेपी जिला मंत्री जीतू चौधरी परिवार के साथ मयूर विहार फेस -3 के पॉकेट सी में रहते हैं।

बताया जा रहा है कि बुधवार देर शाम वह घर के बाहर खड़े थे तभी बाइक से आए 2 बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी , एक गोली जीतू चौधरी के सिर में लगी जबकि दूसरी गोली उनके पेट में, आस-पास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उसे दिल्ली से सटे नोएडा स्थित मेट्रो अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है

आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं , फिलहाल हत्या किसने और क्यों कि इस बात का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आगे पुलिस की अपनी कार्रवाई जारी हैं। 

Related posts

पिता और मासूम बेटे पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने वाले चार आरोपितों को अदालत सुनाई उमकैद की सजा।

Ajit Sinha

भ्रष्टाचार की जांच: केंद्र सरकार, केंद्र शासित एजेंसी GEM के खिलाफ क्यों नहीं दिए CBI जांच के आदेश : सौरभ भारद्वाज

Ajit Sinha

कपडा कारोबारी से 5 करोड़ रूपए की रंगदारी मांगने के जुर्म में पिता, पुत्र और उसके दोस्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x