Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया:राजेश भाटिया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अलग अलग इलाकों में भारत रत्न  बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जजपा जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है, उन्होंने बताया कि भारत रत्न बाबा साहेब  डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर पार्टी पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें अंबेडकर जयंती समारोह में सभी वर्ग एवं जाति के लोगों को आमंत्रित किया गया।

जहां पर जजपा जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबासाहेब की जयंती व्यवस्था व अनुशासन के साथ श्रद्धा तथा शांतिपूर्ण एवं सकुशल तरीके से मिलजुल कर उत्सव की भांति जयंती मनानी चाहिए। उन्होंने लोगों को बैसाखी की भी शुभकामनाएं दी।
अगली कड़ी में जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया पार्टी पदाधिकारियों के साथ भारत कालोनी स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर भवन खेड़ी पुल के अलावा जजपा कार्यकर्ता राकेश गर्ग के कार्यालय ग्रेटर फरीदाबाद और नेहरू कॉलोनी कल्याण पुरी स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला के प्रांगण में संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को नमन करते हुए उनके चरणों में फूल अर्पित कर 131वीं जयंती मनाई।

जहां पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब ने भारत की आजादी की लड़ाई के साथ ही सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए संविधान निर्माण की भी जिम्मेदारी उठाई थी और 14 अप्रैल 1891 में जन्मे बाबा साहेब की इस वर्ष 131वीं जयंती धूमधाम से उत्सव की भांति मना रहे हैं।इस अवसर पर जजपा जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने बाबासाहेब के जन्म दिवस के मौके पर प्रति वर्ष की भांति लोगों को जागरुक किया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर 31 मार्च 1990 को मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। बाबासाहेब को 29 अगस्त 1947 के दिन स्वतंत्र भारत के नए संविधान की रचना के लिए बनी संविधान मसौदा समिति के अध्यक्ष बनाया गया था। वहीं 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा ने संविधान को अपना लिया था।
जय हिंद जय भारत।

Related posts

चंडीगढ़: जिन स्थानों पर जलभराव की अधिक दिक्कतें आती हैं उन स्थानों पर स्थाई पंप लगाएं जाए-मुख्य सचिव

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एमडीयू के तुगलकी फरमान पर एनएसयूआई की हैट्रिक जीत, अत्री

Ajit Sinha

फरीदाबाद के एक सोसायटी में पुलिस की छापेमारी,असली बदमाश पकड़ा नहीं, दूसरा शख्स दो हथियार सहित पकड़ा गया।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x