Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने सब इंस्पेक्टर रजनीकांत को 20000 रूपए रिश्वत मांगने के मामले में अरेस्ट किया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने यमुनानगर जिले में एक ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर भ्रष्टाचार के एक मामले में खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के एक उप-निरीक्षक को गिरफ्तार किया है।

विजिलेंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि पानीपत जिले के ग्राम नौल्था के शिकायतकर्ता प्रवीण कुमार ने उप निरीक्षक रजनीकांत पर उनके लंबित बिलों के सत्यापन/मंजूरी के बदले 20000 रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है.

शिकायतकर्ता एक ठेकेदार है और सरकारी गोदाम सुविधाओं से पीडीएस की दुकानों तक खाद्यान्न परिवहन के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी अधिकारी उनके बिलों के सत्यापन के एवज में हर महीने रिश्वत लेता था। शिकायत और बाद में जांच के बाद सरकारी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आगे की जांच की जा रही है।

Related posts

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते गेल कंपनी के सुपरवाइजर नरेंद्र को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

तत्कालीन चौकी इंचार्ज और एचएसवीपी के आरोपित कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से किया जाए निलंबित-अनिल विज

Ajit Sinha

कड़ाके के ठंड को देखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी कार्यालय के समय एक से 15 जनवरी तक  परिवर्तित की हैं। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x