Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कहा, जब तक उनका जीवन हैं, फरीदाबाद के लोगों की सेवा करते रहेंगे, 100 लोगों को भेजा हरिद्वार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: हरियाणा के पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कल मंगलवार की रात बैसाखी के पावन अवसर पर दो बसों में लगभग 100 से अधिक लोगों को हरिद्वार के हरकी पौड़ी पर गंगा नहाने के लिए भेजा जो आज रात को वापिस आ जाएंगें। इससे पहले भी विपुल गोयल ने हजारों श्रद्धालुओं को शिरडी साईं बाबा, माता वैष्णों देवी, जम्मू कश्मीर, पटना साहेब, के दर्शन अपनी ओर से निशुल्क करवा चुके हैं।

विपुल गोयल का कहना हैं कि जिस तरीके से अपने पूरे परिवार के साथ यात्राएं कर चुके हैं, और आगे करते रहेंगें हैं, ठीक इसी तरह से फरीदाबाद के लोग उनके परिवार का हिस्सा हैं,

अपने परिवार के सदस्यों की तरह कल मंगलवार की रात को दो बसों में लगभग 100 लोगों को हरिद्वार गंगा नहाने के लिए भेजा हैं, वहां तक उनके पहुंचने, वापस आने तक जो भी खाने-पीने का खर्चा हैं,उनकी तरफ से फ्री हैं। सवाल के जवाब में उनका कहना हैं कि उनके एक छोटे से प्रयास से सैकड़ों लोगों को देवी देवताओं के दर्शन हो जाते हैं, इससे बड़ी ख़ुशी उनके लिए क्या हो सकती हैं। उनका कहना हैं कि जब तक उनका जीवन हैं,वह फरीदाबाद के लोगों को इस तरह से देवी -देवताओं के महत्वपूर्ण स्थानों पर भेज कर दर्शन करवाते रहेंगें।

Related posts

फरीदाबाद: अचानक बदला मौसम का मिजाज: आसमान में काले बादल के साथ तेज हवाएं और हल्की बूंदा बांदी की हुई शुरुआत

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के मीडिया विभाग द्वारा मैक सहयोग से कार्यशाला का आयोजन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भगवान विश्वकर्मा ने किया विश्व के आकार को साकार- डॉ. राज नेहरू

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x