Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

नगर निगम कमिश्नर यशपाल से इनरव्हील क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन ने उनके कार्यालय में मुलाकात की।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: इनरव्हील क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन की टीम आज मंगलवार को निगमायुक्त यशपाल यादव से निगम मुख्यालय में मिली। टीम से जुड़ी महिलाओं ने निगमायुक्त को 100 वेक्युम फ्लास्क (बोतलें) भेंट की। निगमायुक्त ने बताया कि उपरोक्त क्लब ने पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत प्लास्टिक के खिलाफ मुहिम शुरू की है।

जिसके तहत क्लब की अध्यक्ष मंजू बंसल, तथा इनके सदस्य एकता रमन, सुनीता सिंह, कंचन, नैन्सी बब्बर, रितु गुप्ता ने प्लास्टिक मुक्त अभियान में नगर निगम को सहयोग करने के लिए आश्वासन दिया है। निगमायुक्त ने क्लब की गतिविधियों और कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि अगर क्लब वेस्ट प्लास्टिक को एकत्रित करके उसका सदुपयोग करना चाहता है तो नगर निगम उसमें सहयोग करेगा।

इस मौके पर अतिरिक्त निगमायुक्त इन्द्रजीत कुलड़िया, निगमायुक्त की निजी सचिव रवि वासुदेवा, प्रेम वशिष्ठ भी मौजूद रहे। इनरव्हील क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन की अध्यक्ष मंजू बंसल ने कहा कि शहर में बने महिला शौचालयों में नेपकिन की मशीनें वह अपने क्लब के खर्चे पर लगाएगी। उन्होंने आगे बताया कि पिछले वर्ष भी क्लब ने वेक्युम फ्लास्क (बोतलें) वितरित की थी ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग स्टील का इस्तेमाल करें और प्लास्टिक से दूरी बनाए रखें।

Related posts

फरीदाबाद: कस्टमर केयर पर गलत तरीके अपना नाम दर्ज करवा कर एक ऍप के जरिए आमजनों के बैंक खाते करते थे खाली- 7 अरेस्ट।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस से सीखिए मुस्कान कैसे लौटाया जाता हैं, 3 बच्चों को तलाश कर परिवार के चेहरे पर लौटाए मुस्कान।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : मुखयमंत्री मनोहर लाल ने आज एक आईएएस सहित 20 एचसीएस अधिकारीयों के ताबदले किए हैं,लिस्ट को आप स्वंय पढ सकतें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x