Athrav – Online News Portal
खेल हरियाणा

हरियाणा पुलिस की घुड़सवारी टीम के शानदार प्रदर्शन कर 5 पदक अर्जित करने पर डीजीपी पी. के. अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़/पंचकूला:40वीं ऑल इंडिया पुलिस इक्वेस्ट्रियन चैंपियनशिप और माउंटेड पुलिस ड्यूटी मीट- 2022 में पांच पदक अपने नाम करने वाली हरियाणा पुलिस की घुड़सवारी टीम ने आज पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हरियाणा, प्रशांत कुमार अग्रवाल से मुलाकात की। भानु, पंचकूला में आयोजित हुई चैंपियनशिप के दौरान टीम ने विभिन्न श्रेणियों में एक स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक सहित पांच पदक अपने नाम किए ।

पदक विजेताओं को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई देते हुए डीजीपी ने कहा कि राज्य पुलिस बल के खिलाड़ियों ने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में शानदार प्रदर्शन करके हमेशा प्रदेश और हरियाणा पुलिस का नाम रोशन किया है। उन्होंने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए भी शुभकामनाएं दी।
               
हरियाणा पुलिस की टीमों ने 31 मार्च से 11 अप्रैल तक आयोजित ‘टेंट पेगिंग‘ में एक स्वर्ण व एक रजत पदक और ‘मेडली रिले‘, ‘लेडीज हैक्स‘ और ‘साइसिस‘ स्पर्धाओं में तीन कांस्य पदक अपने नाम किये।

इन खिलाडियों ने जीते पदक
               
टेंट पेगिंग स्पर्धा में सब-इंस्पेक्टर निर्मल सिंह, एएसआई प्रदीप रणवीर सिंह व संजीव कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। टेंट पेगिंग में ही सब-इंस्पेक्टर दिनेश, एएसआई जसबीर सिंह व जितेंद्र और मुख्य सिपाही सुरेश कुमार ने रजत पदक अपने नाम किया। मेडली रिले में एएसआई रणवीर सिंह व संजीव कुमार तथा एचसी सुरेश कुमार ने कांस्य पदक अर्जित किया। लेडीज हैक्स में कांस्टेबल रितु दहिया जबकि साइसिस में रोहताश ने एक-एक कांस्य पदक अपने नाम किया।

Related posts

राज्य अपराध शाखा को मिली बड़ी कामयाबी, लगभग 2 साल से न्याय का इंतजार कर रहे परिवार को मिला इंसाफ

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से दो आईएएस अधिकारियों के तबादले किए है -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

सीएम मनोहर लाल ने किसान भाईयों से अपील की है कि इस संकट के समय वे अपने आंदोलन को समाप्त करें, वापिस घर लौटें ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x