Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: निगमायुक्त यशपाल यादव ने आज अधिकारियों संग की बैठक, दिए सख्त निर्देश।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:निगमायुक्त यशपाल यादव ने आज नगर निगम के आय के स्रोतों को लेकर टैक्स से संबंधित अधिकारियों और गर्मी के सीजन को देखते हुए आमजन को पीने के पानी की सप्लाई दुरूस्त करने को लेकर इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। मीटिंग में सभी संयुक्त आयुक्त, क्षेत्रीय एवं कराधान अधिकारी, वित्तीय नियंत्रक तथा नगर निगम के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियन्ता, कार्यकारी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता तथा कनिष्ठ अभियन्ता उपस्थित थे।

निगमायुक्त ने मीटिंग में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ प्रॉपर्टी टैक्स, विकास शुल्क, लीज रेंट, पानी-सीवरेज चार्जिस, सेल ऑफ लैंड आदि से हुई वसूली के बारे में चर्चा की। चर्चा के दौरान निगमायुक्त ने बताया कि 2021-2022 में वार्षिक बजट में रखें गये प्रावधान से कम वसूली हुई है। उन्होंने मुख्य अभियंता, सयुक्त आयुक्त आदि को निर्देश दिए है कि 2021-22 में टैक्सो में हुई कम वसूली के क्या-क्या कारण है और कौन-कौन अधिकारी/कर्मचारी दोषी है तथा 2021-22 में निगम की आय के स्त्रोत और वसूली में तेजी लाने के लिए क्या-क्या कदम उठाने चाहिए इसके बारे  20-04-2022 तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करे।

मीटिंग में निगमायुक्त ने इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के सीजन को देखते हुए सभी कार्यकारी अभियन्ता एक्शन प्लान बनाकर दे कि अपने अपने डिवीजन में किस प्रकार पानी की पूर्ति करेगे। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि वह यह सुनिश्चित करे कि सभी ट्यूबवेल कार्यरत रहे। इसके अतिरिक्त यह भी निर्देश दिए कि शहर के प्रत्येक वार्ड में जहा जहा आर0ओ0 प्लांट तथा सर्विस स्टेशन लगे हुए उन पर वार्ड के जे0ई0 कार्यवाही करें। अगर किसी भी जेई ने उक्त कार्यवाही में लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। मीटिंग में निगमायुक्त ने यह भी निर्देश दिए कि ज्यादा से ज्यादा पानी-सीवरेज के अवैध कनैक्शनों को वैध करवाएं और रिकवरी में तेजी लाये तथा प्रत्येक वार्ड में जहां कहीं भी  सीवरेज के खुले तथा टूटे मैन होल हों तो उनको तुरंत प्रभाव से मरम्मत करें। बैठक में निगम आयुक्त ने इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारियों को निर्देश दिये कि बरसात से पहले-पहले निगम क्षेत्र में सभी सीवर लाइन/नालों/नालियों की सफाई सुनिश्चित करे तथा इन पर किये गये कब्जों को हटाये। अंत में निगमायुक्त ने सभी जेई, एई को निर्देश दिए की फरीदाबाद के सभी बाजारों में दुकानदारों  के द्वारा फिर से अवैध कब्जे किए  जा रहे हैं उन कब्जो को तुरंत प्रभाव से हटाया जाये।  

Related posts

फरीदाबाद:सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत विजन का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल

Ajit Sinha

राहुल गांधी की पदयात्रा फरीदाबाद में पहुंचने पर कोंग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला करेंगें भव्य स्वागत, लोग इसे याद रखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीएम मनोहर इटली से मगंवाई गई सड़कों की सफाई के लिए आधुनिक तकनीक से बनी मशीन को दिखाई हरी झंडी। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x