Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

राहुल गांधी की पदयात्रा फरीदाबाद में पहुंचने पर कोंग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला करेंगें भव्य स्वागत, लोग इसे याद रखें।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: फरीदाबाद विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे लखन कुमार सिंगला ने “भारत जोड़ो यात्रा” के तहत राहुल गांधी की चल रही पदयात्रा का फरीदाबाद के राजीव चौक नेशनल हाइवे -2 पर पहुंचने पर भव्य स्वागत करने की तैयारियों में जुटे हैं। वैसे आज राहुल गांधी की पदयात्रा का 100 दिन पुरे हो चुके हैं। राहुल गांधी का अब तक सबसे बड़ा पदयात्रा हैं। जोकि 3300 किलोमीटर की हैं। राहुल गांधी का ये ऐतिहासिक पदयात्रा और फरीदाबाद में उनका भव्य स्वागत एक यादगार पल बन कर रह जाएगा, और आने वाले वक़्त में युवा वर्ग इस भव्य स्वागत से बहुत कुछ सिख सकेंगें।

लखन कुमार सिंगला का कहना हैं कि फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से लगभग 10000 लोग राजीव चौक , नेशनल हाईवे -2 पर राहुल गांधी की पदयात्रा के पहुंचने पर राहुल गांधी का भव्य स्वागत करेंगे। उनका आगमन आगामी 23 दिसंबर को होगा और उनकी रैली गोपाल गार्डन में होगी। इस के लिए पूरी व्यवस्था कर ली गई हैं। इस बाबत पूरे क्षेत्र में प्रचार -प्रसार का कार्य बड़ी ही तेजी के साथ चल रहा हैं। और गोपाल गार्डन में शानदार मंच बनाई जा रही हैं, आने वाले सभी लोगों को किसी प्रकार का कोई दिक्कत न हो,

इन सभी पहलुओं पर बारिकी से धयान रखते हुए, सभी सम्बंधित स्थानों को आर्डर दिए जा रहे हैं, और वह भी सही वक़्त पर पूरा करने के आश्वान लेने के बाद। सवाल के जवाब में उनका कहना हैं कि ये समय चुकने का नहीं, बहुत कुछ करने का हैं, वह देश और प्रदेशों के लिए, ये मौका पार्टी के हाईकमान ने उन्हें पार्टी के लिए, राहुल गांधी के लिए बहुत करने के लिए, इसमें वह पुरे दिलों जान से जुटे हैं, राहुल गांधी के इस भव्य स्वागत को आने वाले समय में लोग याद रखेंगे। इसमें डीजे , ऊंट , घोड़े , भव्य पंडाल , ढोल -नगाड़े, फूल, बिजली, टेंट और खाने व पानी आदि व्यवस्था की गई हैं, अभी बहुत करना हैं इसमें वह इस वक़्त जुटे हैं।

Related posts

फरीदाबाद: आयुष अस्पताल के डा. सतीश कुमार को नकली सर्टिफिकेट और पैसों की नकली रसीद जारी करने पर पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:नगर निगम फरीदाबाद में करोड़ों के गबन मामले में 9 आरोपियों के विरुद्ध चालान पेश।

Ajit Sinha

रैपिड रेल कॉरीडोर के काम पर संसद में दीपेन्द्र हुड्डा के सवाल से हरियाणा सरकार की एक और कमजोरी हुई उजागर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x