Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: बालिका रक्षा की शपथ के साथ आज नवरात्र का पर्व मनाया पुलिस प्रशासन।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: बालिका रक्षा की शपथ के साथ आज नवरात्र का पर्व फरीदाबाद पुलिस ने मनाया। नवरात्र के नौवें दिन आज पर्वतीय कॉलोनी चौकी के पुलिस कर्मियों ने चौकी परिसर में पूजा-अर्चना की व कन्या पूजन किया । इस मौके पर पुलिस कर्मियों ने बालिका की रक्षा करने की भी शपथ ली।

पर्वतीय कालोनी चौकी में आज प्रभारी वेद प्रकाश में नवरात्र के नौवे दिन पूजा-अर्चना की और उसके बाद क्षेत्र की बालिकाओं को बुलवाकर कन्या पूजन किया। इस मौके पर पुलिस कर्मियों ने क्षेत्र की बालिकाओं का पूजन किया। पूजन समाप्त होने पर पूड़ी, सब्जी, काले चने व हलवा आदि वितरित किया तथा उपहार भी भेंट किए। इसके बाद भी चौकी इंचार्ज वेदप्रकाश, एसआई सुरेश कुमार, हैड कांस्टेबल सोनू, कांंस्टेबल अमित, सुरेन्द्र (एस.के.), कुलबीर, मनजीत आदि ने बालिका की रक्षा की शपथ ली।

पर्वतीय चौकी प्रभारी वेद प्रकाश ने कहा कि प्रत्येक पुलिस कर्मी का कर्तव्य है कि वह अपने क्षेत्र में प्रत्येक व्यक्ति की रक्षा करें लेकिन आज रामनवमी पर चौकी के सभी पुलिस कर्मियों ने शपथ लेते हुए कहा कि वह क्षेत्र की सभी बालिकाओं की रक्षा करें। दिन और या रात क्षेत्र में बालिका सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। क्षेत्र के स्कूल, कॉलेज व कंपनियों में काम करने वाली महिलाओं की सुरक्षा का पूरा-पूरा ख्याल रखा जाएगा। जिसके बाद कन्या पूजन के लिए चौकी पहुंची बालिकाओं के परिजनों को भी प्रसाद वितरित किया।

Related posts

हरियाणा सरकार ने तीसरी से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भी 24 फरवरी से स्कूलों में रेगुलर पढाई शुरू करने का निर्णय लिया 

Ajit Sinha

मानव रचना में नए साल पर डॉ. ओपी भल्ला फाउंडेशन के तत्वाधान में “अंगदान-जीवन दान” पहल का शुभारंभ हुआ

Ajit Sinha

फरीदाबाद : अखंड अष्टजाम, राम विवाह के कार्यक्रम में शहर के कई हस्तियों ने की शिरकत, भक्तों ने भंडारे का प्रसाद किया ग्रहण।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x