Athrav – Online News Portal
Uncategorized

महेंद्रगढ़ : ढाल बाजार में सर्राफा बाजार के दुकानदारों ने मिलकर इंद्रदेव की प्रसन्नता के लिए वृष्टि यज्ञ का किया आयोजन।

विनीत पंसारी की रिपोर्ट 
महेन्द्रगढ़ :   उमस भरी गर्मी से राहत पाने व वर्षा की कामना को लेकर शहर महेन्द्रगढ़ के ढाल बाजार स्थित सर्राफा बाजार के दुकानदारों ने मिलकर इंद्रदेव की प्रसन्नता के लिए  वृष्टि यज्ञ का आयोजन किया ।
श्याम सुन्दर शास्त्री ने विधिवत यज्ञ सम्पन्न करवाया । उन्होंने इंद्रदेव की कथा व यज्ञ की महत्ता के बारे में भी श्रद्धालुओं को विस्तार से बताया । उन्होंने कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है । यज्ञ में देशी गाय का शुद्ध घी प्रयोग किया गया।  गाय के दूध से बनाई सवा क्विंटल खीर को भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद  के रूप में वितरित किया गया ।
      इस अवसर पर हीरालाल सैनी, रामेश्वर प्रजापत ,राजपाल यादव, बाबूलाल, कृष्ण चौहान, नरेश सोनी, महाबीर सैन, रमेश सैनी पूर्व पार्षद, अनिल सैनी, मा प्रह्लाद, सागरमल सोनी, राजू पंसारी सहित अनेक लोगों ने यज्ञ में आहुति डाली।

 

Related posts

गूगल पर इतने चुटकुले किसी और नेता पर नहीं मिलेंगे :मोदी

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ :बेटी के जन्म पर कुआं पूजन की परम्परा को मिला बढ़ावा,एडवोकेट रेखा यादव

Ajit Sinha

फरीदाबाद: फिटनेस एण्ड मार्शल आर्ट एसोसिएशन द्वारा डबुआ कालोनी लैजर वैली पार्क में प्रथम कबड्डी प्रतियोगिता का किया आयोजन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x