Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद मनोरंजन राजनीतिक हरियाणा

हरियाणवी टीवी कलाकार धरमें का कुनबा को विधानसभा हल्का राई का अध्यक्ष बनाया गया;-डा सुशील गुप्ता

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: पंजाब की जीत के बाद हरियाणा में भी पार्टी अतिउत्साह, आत्ममुग्धता के साथ आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में कुनबा धरमें के नाम से विख्यात टीवी सीरियल कलाकार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बीच आज हरियाणा के प्रभारी व राज्यसभा सांसद डॉ सुशील गुप्ता ने हल्का राई विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया है।हरियाणा प्रभारी डॉ सुशील गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी की लोक प्रियता दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। पंजाब से चली आप की हवा अब हरियाणा में भी देखी जा सकती है।

फिलहाल आज 300 से अधिक हरियाणवी सीरियलों में विभिन्न रोल में अपना किरदार निभाने वाले धर्मों को विधानसभा हल्का राई का अध्यक्ष बनाया। उन्होंने उम्मीद जताई कि धरमें के अध्यक्ष पद पर आने से पार्टी के कार्यकर्ताओं को जोश बढ़ेगा और वह अरविंद केजरीवाल की नीति को आगे लाने में वह अपनी अहम भूमिका निभायेगें।

इस अवसर पर धरमें ने भी डॉ गुप्ता को आश्वासन दिलाया कि उनको पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है। उस पर वह खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। वह शुरू से ही अन्ना हजारे के आंदोलन तथा आम आदमी पार्टी के बनने से ही एक कार्यकर्ता के रूप में काम करते आए है। वह अरविंद केजरीवाल की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा नीति से प्रभावित हैं, जिससे वह अपने राज्य हरियाणा में लागू करवाने के लिए पार्टी को जीत दिलाने के लिए कार्य करेंगे। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद:पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य ने आज अपने कार्यालय में पुलिस अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक की।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लखन सिंगला के नेतृत्व में भाजपा नेता कुंवर बालू सिंह व पूर्व एसीपी दर्शन लाल मलिक कांग्रेस में शामिल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पंजाबी रॉकस्टार मीका सिंह के गीतों के नाम रही सांस्कृतिक संध्या

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x