Athrav – Online News Portal
गुडगाँव स्वास्थ्य

गुडगांव डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन , डीसी निशांत कुमार यादव को दिया ज्ञापन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुड़गांव: डॉ अर्चना शर्मा की मृत्यु के बाद आज पूरे देश में डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया. आई एमए गुड़गांव के डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर ओपीडी में मरीज देखे, उसके बाद 100 से अधिक चिकित्सकों ने पुष्पांजलि अस्पताल में अपना विरोध प्रदर्शन किया. गुड़गांव आईएमए अध्यक्ष डॉ. एनपीएस वर्मा ने कहा चिकित्सकों के खिलाफ समाज का व्यवहार बहुत महंगा पड़ेगा. डॉ सारिका वर्मा आईएमए गुड़गांव सचिव ने कहा लोगों के पास या तो सरकारी अस्पताल है जहां सुविधाएं अच्छी नहीं है या कॉर्पोरेट अस्पताल है जहां लाखों रुपए का बिल बनता है. इनके बीच में प्राइवेट अस्पताल और नर्सिंग होम किफायती इलाज सुविधा देते हैं.

कभी शारीरिक कभी मानसिक रूप से प्रताड़ित डॉक्टर जब अपने नर्सिंग होम बंद कर देंगे तो जनता को ही इसका नुकसान उठाना पड़ेगा.डॉ एमपी जैन पूर्व अध्यक्ष ने कहा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के उल्लंघन में दौसा जिले की पुलिस ने डॉ अर्चना पर धारा 302 का एफआईआर दर्ज करके उन्हें आत्महत्या करने पर मजबूर किया. हम उम्मीद करते हैं सरकार दोषियों को सजा देगी . डॉ ऋतु जैन ने कहा कि  गुड़गांव के स्त्री रोग विशेषज्ञ अपने ओपीडी में प्रसव के दौरान खतरों के बारे में शिक्षित करने के लिए बड़े पोस्टर लगाएंगे और गर्भवती महिलाओं के परिवार को लिखित में सभी खतरों के बारे में जानकारी भी देंगे। 

विरोध प्रदर्शन से पहले डॉ एनपीएस वर्मा और डॉ सारिका वर्मा उपायुक्त निशांत कुमार यादव से भी मिले और उपायुक्त ने आश्वासन दिलाया है गुड़गांव जिले में प्रशासन पूरी तरह चिकित्सकों के साथ खड़ा है और राजस्थान का हादसा बहुत ही निंदनीय है।  

Related posts

लूट की साजिश कंपनी मालिक के भतीजे ने रची थी, अपराध शाखा पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में तेज गति से बढ़ रही कोरोना संक्रमित के मामले चिंता का बिषय , नए 28 केसों के साथ अब  262 हो गई हैं। 

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस कल्याण इकाई और एम्स, नई दिल्ली, संयुक्त रूप से विश्व रक्त दाता दिवस 2025 पर किया रक्तदान शिविर का आयोजन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x