Athrav – Online News Portal
खेल गुडगाँव हरियाणा

गुरूग्राम जिला के गांव वजीराबाद में बनेगा राव बिरेन्द्र सिंह खेल परिसर, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की घोषणा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: गुरुग्राम जिला के वजीराबाद गांव में भव्य खेल परिसर बनाया जाएगा, जिसका नाम पूर्व केन्द्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राव बिरेन्द्र सिंह के नाम पर रखा जाएगा। यह घोषणा आज हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने गुरूग्राम में हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन को ट्रेफिक जाम से मुक्त करने के लिए पूरी की गई विकास परियोजनाओं के लोकार्पण अवसर पर बोलते हुए की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वजीराबाद का यह खेल परिसर लगभग 11 एकड़ भूमि पर बनेगा और इस पर लगभग 212 करोड़ रूपये की लागत आएगी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना की रूपरेखा तैयार की जा रही है और जल्द ही इसकी आधारशिला रखकर निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस भव्य खेल परिसर में मल्टीपर्पज हॉल , इंडोर गेम्स के लिए भी व्यवस्था होगी। इसके अलावा, 18 खेलों की फैक्लटी यहां पर उपलब्ध करवाई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वजीराबाद का यह खेल परिसर खिलाड़ियों के लिए आधुनिकतम स्थान बनेगा जहां पर खेलों की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री  मनोहर लाल गांव वजीराबाद में चिन्हित राव बिरेन्द्र सिंह खेल परिसर स्थल को देखने भी गए। वहां पर उन्होंने नगर निगम गुरुग्राम के अधिकारियों तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मौके पर ही खेल परिसर का नक्शा देखा और वहां उपलब्ध करवाई जाने वाली खेल सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की।

Related posts

फोन पर 20 लाख रुपए मांगने, न देने पर अपहरण करने की कोशिश, 3 पिस्टल , 1 रिवाल्वर, 11 जिंदा कारतूस व 1 कार के साथ 4 बदमाश पकड़े गए।

Ajit Sinha

हरियाणा: पंचायत व नगर निगम चुनावों के लिए जेजेपी ने गठित की दो कमेटियां

Ajit Sinha

सीएम नायब की अध्यक्षता में हुई एचपीडब्ल्यूसी बैठक, 127.87 करोड़ रुपये की शहरी अवसंरचना परियोजनाओं को मिली मंज़ूरी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x