Athrav – Online News Portal
Uncategorized

महेंद्रगढ़ : पूर्व सैनिकों के लिए वार्षिक पेंशन अदालत आज

विनीत पंसारी की रिपोर्ट 

महेन्द्रगढ़ :  जिले के पूर्व सैनिकों, वीर नारियो , विधवाओं व उनके आश्रितों के पेंशन से सम्बंधित शिकायतों  के निपटारे के लिए मंगलवार  सुबह 9 बजे सैनिक बोर्ड नारनौल  में वार्षिक पैंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला सैनिक बोर्ड की सचिव ले. कर्नल सेवानिवृत्त सरिता यादव ने बताया कि इस अवसर पर हिसार डिवीजन के उच्च सैन्य अधिकारी व महेन्द्रगढ़ जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने जिला सैनिक बोर्ड नारनौल, डी. पी.डी.ओ. ,ई. सी. एच. एस. और बैंक अधिकारियों से भी अपील की है कि वे भी इस मौके पर उपस्थित रहे जिसमे पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, विधवाओं, और उनके आश्रितों की पैंशन, ई.सी.एच्.एस. व सी.एस. डी. कैंटीन से सम्बंधित आदि समस्याओं का मौके पर ही निदान किया जा सके।  उन्होंने बताया कि जिन पूर्व सैनिकों की उपरोक्त कोई भी समस्या हो तो वे मंगलवार  सुबह 9 बजे जिला सैनिक बोर्ड नारनौल  में अपने सभी दस्तावेज लेकर पैंशन अदालत में पहुच कर अपनी समस्याओं का समाधान करवाएं ।

Related posts

पठानकोट के बमियाल में बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया

Ajit Sinha

गुरुग्राम : क्राइम ब्रांच , सेक्टर -10 और पिस्तौल की नोंक पर मारुति सिवाज गाडी छीन कर भाग रहे दो बदमाशों के बीच मुठभेड़।

Ajit Sinha

1 करोड़ की इनामी कबड्डी प्रतियोगिता

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x