Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: दो- दो करोड़ के फ्लैटों में रहने वाले लोग पानी के दो -दो बूंद के लिए कई दिनों से तरस रहे, ये समस्या दूर करा कर रहेंगें-वर्मा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: सेक्टर -21 बी, फरीदाबाद में एक -एक फ्लैट की कीमत लगभग दो करोड़ रूपए की हैं, जबकि पीने के लिए पानी के दो बूंद तक नहीं हैं, ये कैसा फरीदाबाद का नगर निगम प्रशासन हैं, जब पानी- सीवर की बेहतरीन सेवा नहीं दे सकता हैं, तो फिर यहां का नक्शा व कंप्लीशन सर्टिफिकेट क्यों जारी किया जाता हैं, जा रहा हैं। इस वक़्त यहां की जनता बहुत मुश्किल में हैं।  अब यहां के लोगों को बिल्कुल समझ में नहीं आ रहा हैं, वह करे तो क्या करे। इन लोगों की पानी किल्लत ने सोचने -समझने की पूरी शक्ति छीन ली हैं। पानी के टैंकरों से खरीद कर अपना जरुरत को पूरा करने को मजबूर हैं। वैसे तो सीएम मनोहर लाल और उनके सांसद, विधायक और मंत्री, पार्षद  विकास के बड़े -बड़े  दावे करते हैं, पर जमीनी हकीकत में कुछ दिखाई नहीं देता। 

जब इसकी भनक आम आदमी पार्टी के भावी मेयर पद के उम्मीदवार ओ पी वर्मा को लगी तो, वह तुरंत उन लोगों के बीच पहुंच गए और उनकी समस्याओं को बारीकी से सूना। आप के भावी मेयर पद के उम्मीदवार ओ पी वर्मा का कहना है कि वह यहां के लोगों के बुलावे पर “भावी मेयर पद के उम्मीदवार आपके द्वार ” के तहत इनके बीच पहुंचे हैं, उनकी बातों को काफी करीब से सुना और समझा हूँ, यहां पानी की समस्या -सीवर की गंभीर  समस्या हैं , जो कि काफी कठिन समस्या है, इनकी समस्या न तो नगर निगम के बड़े अधिकारी सुनते हैं, ना ही विधायक , नाही इनके सांसद सुनते हैं। उनका कहना हैं कि इनकी पानी -सीवर की जो समस्या है, उससे नगर निगम के कार्यकारी अभियंता श्याम सिंह को अवगत करा दिया हैं। और उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया है कि इस मसले पर आज सोमवार शुरू कर दिया जाएगा।  अगले एक दो दिन में इस समस्या से यहां की जनता निजात दिला जाएगा।   

ऋषिपाल,मुकेश ढींगरा , लोकेश गुलाटी , सोनू भाटिया, मंजू मलिक , महेश शर्मा, के के गोयल रितेश मल्होत्रा, सुमित जयसवाल, कुलदीप सिंह का कहना है कि वह लोग प्लाट नंबर -324 , सेक्टर -21 बी, फरीदाबाद वाली लाइन में रहते हैं,पानी -सीवर की ये समस्या तक़रीबन हर साल की समस्या हैं, जरा गर्मी तेज क्या हुई, यहां पर पानी की सप्लाई बंद हो जाती हैं, और पानी के बिना लोगों की जिंदगी बेकार हो जाती है। यहां पर बीते कई दिनों से सीवर -पानी की समस्या जो गंभीर समस्या हैं, पर उनकी इस गंभीर समस्या को सुनने समय न तो नगर निगम के बड़े अधिकारियों के पास हैं ,नाही यहां की विधायिका के पास हैं , नाही सांसद व मंत्री के पास हैं। ऐसे में वह लोग जाए तो कहां जाए।
उपरोक्त लोगों कहना है कि अपनी जरूरत को पूरा करने लिए बाहर से मुंह मांगे दामों में पानी के टैंकरों को खरीदते हैं फिर अपनी जरूरतों को पूरा करते हैं। लोगों का कहना है कि जब उनकी कहीं भी कोई सुनवाई नहीं हुई तो फिर आम आदमी पार्टी के भावी मेयर पद के उम्मीदवार ओ पी वर्मा को बुला कर इस सीवर और पानी जैसे गंभीर समस्या से उन्हें अवगत कराया गया है। इस बारे में आम आदमी पार्टी के भावी मेयर पद के उम्मीदवार ओ पी वर्मा का कहना है कि यहां की जनता की समस्या उन्होंने सुना, जो कि गंभीर समस्या है, वैसे भी पानी के बिना मनुष्य का जीवन बेकार हैं। इनकी समस्याओं से नगर निगम के कार्यकारी अभियंता श्याम सिंह को भली भांति अवगत करा दिया गया है। और कार्यकारी अभियंता श्याम सिंह ने उन्हें पूर्ण रूप से भरोसा दिया हैं कि इस मसले पर सोमवार से काम शुरू कर दिया जाएगा और आने वाले एक दो दिन में यहां की जनता इस समस्या से निजात दिला दिया जाएगा।
     

Related posts

फरीदाबाद: महंगाई को लेकर कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ निकाली ‘साइकिल यात्रा’

Ajit Sinha

फरीदाबाद : शादी की रिसेप्शन पार्टी से लौट रहे तेज रफ़्तार स्विफ्ट कार एक ट्रक -ट्राला से टकराई, तीन की मौत, एक गंभीर।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:गुरु परंपरा की प्रेरणा समाज में एकता और सौहार्द का संदेश देती है : मनोहर लाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x