Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस के लिए सिरदर्द और लोगों के बीच आतंक का कारण बना 45 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा में बीटा-2 थाना पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके अंतरराज्यीय चेन छिनती और लूट करने वाले गिरोह का सरगना और 45 हजार का इनामी बदमाश तुलसी बावरिया को मुठभेड़ के बाद पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार करने में सफल रही. घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि आरोपी का एक साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल  हो गया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई चेन बेचकर मिले 20 हजार रुपये, चोरी की बाइक, मोबाइल और तमंचा बरामद किया है। 

पुलिस की गिरफ्त में इलाज के लिए  अस्पताल ले जाए जा रहे बदमाश तुलसी बावरिया को मुठभेड़ के दौरान दोनो पैरो में गोली लगी है, जबकि आरोपी का एक साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गया । डीसीपी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी हाई स्पीड बाइक रेसर है और एक के बाद एक वारदात कर फरार हो जाता है। आरोपी के खिलाफ राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर में लगभग 34 केस दर्ज हैं। राजस्थान राज्य के जनपद जयपुर से 5000 का, उत्तराखण्ड राज्य के जनपद हरिद्वार से 15000 का और गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट से 25000 का इनाम घोषित है।डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन अमित कुमार ने बताया कि रविवार बीटा-2 पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक काले रंग की पल्सर पर दो संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन आरोपियों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आरोपी फायर करते हुए 130 मीटर रोड से सुपरटेक गोल चक्कर की तरफ भागने लगे। तभी पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई की। इसमें जनपद शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव खोकसा निवासी तुलसी बावरिया के पैर में गोली लगने से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। जबकि आरोपी का साथी भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और घायल तुलसी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

डीसीपी के मुताबिक, तुलसी ने पूछताछ में बताया है कि फरार आरोपी उसका सगा भाई योगेंद्र है। दोनों भाई अलग अलग शहर में एक साथ दिन में बाइक लेकर निकलते हैं। वह एकांत मार्ग व गली में मॉर्निंग वॉक करने वाले और बच्चों को स्कूल छोड़ने निकले लोगों व खासतौर पर महिलाओं को निशाना बनाते हैं। चेन लूट की वारदात के बाद व तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाकर फरार हो जाते हैं। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने इसके साथी को गिरफ्तार किया था। उस दिन यह फरार हो गया था तभी से इस पर 25 हज़ार का इनाम घोषित किया गया था। यह ग्रेटर नोएडा के अलावा राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली ,हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में दर्जनों वारदातों को अंजाम दे चुका है ।

Related posts

हत्या की कोशिश के एक सनसनीखेज मामले में अपराधी नितिन को मुठभेड़ के दौरान बाएं पैर में लगी गोली , पकड़ा गया।

Ajit Sinha

सावधान: कनेक्शन काटने संबंधी भेजे जा रहे फर्जी संदेशों पर कोई जानकारी साझा न करें-हरियाणा पुलिस

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस को मिले 50 स्कूटी,सीपी ओ पी सिंह ने हरी झंडी दिखा किया रवाना

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x