Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: “हरियाणा प्रगति रैली” के संयोजक एंव विधायक राजेश नागर पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार अजीत सिन्हा निवास पर, किया आमंत्रित।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: तिगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक एंव हरियाणा प्रगति रैली के संयोजक राजेश नागर कल रविवार को तिगांव की अनाज मंडी में होने वाले “हरियाणा प्रगति रैली” से पहले एनडीटीवी इंडिया हिंदी,टाइम्स नाउ इंग्लिश न्यूज़ चैनल के फरीदाबाद के पत्रकार और (सोशल मीडिया) ATHARV NEWS के मुख्य संपादक अजीत सिन्हा,निवास मकान नंबर-1880 ए,सेक्टर-29 , हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी, फरीदाबाद में पहुंचे

जहां पर (सोशल मीडिया) ATHARV NEWS के मुख्य संपादक अजीत सिन्हा और सेक्टर-29 एचबीसी आरडब्ल्यूए के प्रधान जगजीत सिंह व महासचिव योगेश दत्त व हरपाल त्यागी, राज मेहता, ए के सक्सेना, योगी समाज के प्रधान रामेश्वर योगी, हीरा मेडिकल स्टोर से हीरा लाल, विवेक पाठक, सूर्य नगर , सेक्टर -91, दिलीप सिंह के अलावा दर्जनों लोगों ने उनका बुके भेट कर शानदार स्वागत किया।

इस दौरान उन्होंने कल होने वाले “हरियाणा प्रगति रैली” में शामिल होने के लिए पत्रकार अजीत सिन्हा और उपस्थित सभी लोगों को आमंत्रित किया। और उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र में समस्या नाम को ख़त्म करने के लिए वह प्रयासरत हैं। और खत्म करके रहेंगे। इस सेक्टर-29 ,हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी की जो भी समस्या है, वह भी जल्द पूरा कर दिया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: डीसीपी सेन्ट्रल उषा ने सेंट्रल जॉन के सभी थाना प्रभारियों व व्यापारियों व आरडब्ल्यूए के साथ की सुरक्षा को लेकर अहम बैठक।

Ajit Sinha

तिगांव क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कराकर चुकाऊंगा चौरासीपाल का कर्ज: अवतार भड़ाना

Ajit Sinha

हे भगवान ; पुलिस में जवान की कमी हैं , नगर निगम में फंड की कमीं हैं, ऐसे मैं बरसात में होने वाले मुश्किलों से कैसे निपटेंगे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x