Athrav – Online News Portal
Surajkund फरीदाबाद

सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला: निबूडा-निबूडा माने ला दो काचा-काचा नींबूडा के साथ हुआ बडी चौपाल का आगाज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद, सूरजकुंड: 35 वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में शुक्रवार को बडी चौपाल पर निबूडा-निबूडा माने ला दो काचा-काचा नींबूडा गीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राजस्थान के बाडमेर जिला के गांव बडऩवा से आए राजस्थानी कलाकार कासिम खान व महबूब खान के गीत पर हजारों लोग झूम उठे।

सूरजकुंड मेला की मुख्य चौपाल पर शुक्रवार को निबूडा-निबूडा माने ला दो काचा-काचा निबूडा बोल के गीत पर नृत्य करके कलाकारों ने मेले में आए लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इसके अलावा मुख्य रूप से सूडान, युगांडा, इस्वातिनी देश के कलाकारों ने अपने-अपने देशों की भाषाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर खचाखच भरी हुई चौपाल पर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया।

इनके अलावा उत्तराखंड के कलाकारों ने भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुख्य रूप से सारंगी वादक सलीम खान, हारमोनियम वादक जाकिर खान, मोरचंग वादक सिकंदर खान, खड़ताल वादक फिरोज खान, ढोलक वादक रोशन खान इलम्बी, सप्पी खान व हाकम ने अपनी प्रस्तुतियां दी।

Related posts

फरीदाबाद: ए.सी में ब्लास्ट होने की वजह से सेक्टर -16 स्थित एक रेस्टॉरेंट में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक।

Ajit Sinha

फरीदाबाद विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को पांचवें दिन 4 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र: विक्रम सिंह

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने 7 आईएएस, एक आईपीएस और 63 एचसीएस अधिकारियों तबादले किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x