Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: छात्रों ने जेजेपी के जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया का फूलो की माला पहनाकर किया स्वागत।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:सेंट्रल ग्रीन के. सी. रोड फरीदाबाद स्थित नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड में छात्रों की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जेजेपी के फरीदाबाद जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया का फूलो की माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जेजेपी के फरीदाबाद जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने छात्रों को होली की शुभकामनाएं दी।

जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने कहा कि कोरोना महामारी के प्रकोप के बाद त्योहारों को मनाने का अवसर प्राप्त हुआ है। शांति व सौहार्द के साथ होली का त्यौहार मनाएं। त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत है जो आपसी प्रेम व भाईचारे को बढावा देते हैं। इस अवसर पर जेजेपी के फरीदाबाद जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (व्यापार प्रकोष्ठ)-ललित बंसल, राष्ट्रीय सचिव (व्यापार प्रकोष्ठ)-आशुतोष गर्ग, उप-प्रधान( ब्यापार मंडल, फरीदाबाद)-अमर बजाज, जिला रक्त समन्वयक-विमल खंडेलवाल, उप-अधीक्षक (रेड क्रॉस सोसइटी फरीदाबाद)-पुरषोतम सैनी, संयुक्त-सचिव (ब्यापार मंडल, फरीदाबाद)- गगन अरोड़ा व् नेशनल एसोसिएशन फॉर दा ब्लाइंड से प्रधान-ए.एस. पटवा, महासचिव- हेम-सिंह यादव व स्टाफ उपस्थित था।

Related posts

फरीदाबाद: अवैध खनन करने वालों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई सुनिश्चित : डीसी विक्रम

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: स्वतंत्रता दिवस के चलते यातायात पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी

Ajit Sinha

फरीदाबाद : गुरुग्राम -फरीदाबाद रोड पर सड़क हादसे में मारे गए तीनों लड़कों की पहचान हो गई, शवों को पुलिस ने परिजनों को सौपा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x