Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: घर में घुसकर देसी पिस्तौल की नोक पर बुजुर्ग महिला के साथ की गई लूट के मामले में थाना पल्ला की टीम ने किया अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: आज दोपहर लगभग 1:30 बजे सूरदास कॉलोनी स्थित एक मकान में घुसकर दो आरोपितों  द्वारा पिस्तौल की नोक पर दी गई लूट की वारदात के मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वारदात के मात्र 2 घंटे में दोनों आरोपितों को धर दबोचा।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट  किए गए आरोपितों  में 23 वर्षीय राम विलास और 40 वर्षीय विष्णु दत्त का नाम शामिल है। आरोपित  राम विलास उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले का रहने वाला है जो फिलहाल पलवल के देवली में रह रहा था वहीं आरोपित  विष्णु दत्त, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला है और फिलहाल सूरदास कॉलोनी में ही रह रहा था। आरोपित फरीदाबाद में किसी फैक्ट्री में एक साथ काम करते हैं।

आज दोपहर लगभग  1:30 पर सूरदास कॉलोनी स्थित एक मकान में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला कमलेश अपने पोता- पोती के साथ मौजूद थी। घर के अन्य सदस्य काम से बाहर गए हुए थे। दोनों आरोपित  अपने चेहरे को नकाब से ढककर घर में घुसे और  बुजुर्ग महिला पर पिस्तौल तान दी। पिस्टल की नोक पर आरोपित  घर से सोने की चार चूड़ियां, एक जोड़ी कान की बाली तथा 4400 रुपए नगद लेकर फरार हो गए। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस थाना पल्ला में दी जिसके पश्चात शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसीपी देवेंद्र यादव ने थाना प्रभारी योगेश कुमार के साथ पहुंचकर मौका का मुआयना किया तथा आसपास के सीसीटीवी खंगाल कर लोगों से पूछताछ की। मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गुप्त सूत्रों व तकनीकी की सहायता से दोनों आरोपितों को सूरदास कॉलोनी में ही स्थित आरोपित  विष्णु दत्त के मकान से दोनों को पकड़  लिया। आरोपितों  के कब्जे से लूटे गए सोने के आभूषण, नकद राशि तथा वारदात में प्रयोग देसी पिस्तौल बरामद किया गया है। 

Related posts

फरीदाबाद : तिगांव विधानसभा क्षेत्र से निर्दयलीय प्रत्याशी रहे गिर्राज शर्मा आज अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ आम आदमी पार्टी में हुए शामिल।

Ajit Sinha

50 लाख रूपए के लिए एक लड़के की अपहरण करने की कोशिश करने के मामले में एक युवती सहित 6 आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: यूएचबीवीएन के एसडीओ व एलडीसी सहित रिश्वतखोरी के आरोप में तीन अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x