Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद नगर निगम की वार्डबंदी के लिए दावे एवं आपत्तिओं की आज हुई सुनवाई

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: एमसीएफ की वार्डबन्दी के लिए निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार दावें व आपत्तियां तीन एचसीएस अधिकारियों सदस्यीय समिति ने लिए। इनमें बड़खल के एसडीएम पंकज सेतिया, एमसीएफ बल्लभगढ़ के ज्वाइंट कमीशनर अनिल यादव और एमसीएफ ओल्ड फरीदाबाद के ज्वाइंट कमीशनर डॉक्टर नरेश कुमार ने सयुंक्त रूप से लोगों के दावे और आपत्तियां ली गई।नगर निगम फरीदाबाद के चुनाव के लिए 45 वार्डों का गठन किया जा रहा है।

जिन लोगों ने 13 मार्च तक इस वार्डबंदी के गठन पर अपने दावे एवं आपत्तियां निर्धारित स्थानों पर प्रस्तुत की थी। उन्होंने आज मंगलवार को वार्डबंदी के लिए गठित कमेटी के समक्ष संबंधित व्यक्तिगत तौर उपस्थित होकर निजी सुनवाई के लिए शामिल हुए। आज वार्ड नंबर 1 से 23 के लिए दावे एवं आपत्तियों सुनवाई की गई। वार्ड नंबर 24 से 45 के लिए प्रस्तुत किए गए दावे एवं आपत्तियों की व्यक्तिगत सुनवाई कल बुधवार 16 मार्च 2022 को की जाएगी।इस कार्य के लिए कमरा नंबर-603, छठी मंजिल, लघु सचिवालय, सेक्टर 12 फरीदाबाद में स्थान निर्धारित किया गया है।

जिन लोगों ने 13 मार्च तक दिए गए समय के अनुसार अपने दावे /आपत्ति अथवा सुझाव निर्धारित स्थानों पर प्रस्तुत किए थी। वे लोग निर्धारित स्थान और तारिख पर पहुंच कर जिला उपायुक्त द्वारा गठित अधिकारियों कमेटी के समक्ष व्यक्तिगत सुनवाई में उपस्थित हो रहे है। सीमिती के साथ दुलीचंद शर्मा, श्यामबीर, रवि सिंगला सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

ग्रीन फिल्ड कालोनी में दो ऐसे अनमोल रत्न हैं जो पिछले 25 सालों में 129 यूनिट ब्लड डोनेट कर चुके हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : यातायात पुलिस ने आज एनआईटी जॉन में सड़क किनारे खड़े 70 गाड़ियों को क्रेन के जरिए हटाया , यातायात पुलिस।

Ajit Sinha

किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए बिक्री एवं प्रदर्शन के स्टॉल लगाने के उद्देश्य से ही यह एग्री लिडरशिप सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x