Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

35 वें अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प सुरजकुण्ड मेला की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के मद्देनजर मेले की डीसीपी ने की समीक्षा मीटिंग

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद- पुलिस उपायुक्त मुख्यालय ने आज सूरजकुंड मेले को लेकर अपने कार्यालय सेक्टर-21 सी में पार्किंग, लाइट, टिकट बुकिंग और सुरक्षा को लेकर एक समीक्षा बैठक ली है।पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार सूरजकुंड मेले (19 मार्च से 4 अप्रैल) में आने वाले दर्शकों को पार्किंग की दिक्कत न हो , इसके लिए अधिकारियों को समीक्षा बैठक में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय नितेश अग्रवाल ने मेले में वीकेंड पर तीन अतिरिक्त पार्किंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले में टिकट बुकिंग के दौरान ही दर्शकों को पार्किंग स्थल की जानकारी भी मिलेगी। मेले की पूरी व्यवस्था के लिए पेटीएम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मेले में आने वाले अतिथियों का स्वागत के लिए पुलिस बैंड के द्वारा किया जाएगा। जिसके लिए पुलिस बैंड को आवश्यक निर्देश दिए है। उन्होने कहा की 35 वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में आने वाले दर्शकों को इस बार पार्किंग की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। खास तौर पर वीकेंड शनिवार और रविवार के लिए तीन अतिरिक्त पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। इस के लिए सभी पार्किंग स्थलों पर कंपनी की समीक्षा बैठक लेकर प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की जाएगी।

बैठक में एसीपी मुख्यालय संदीप मोर,एसीपी ट्रैफिक पृथ्वी सिंह,एसीपी मुनिष सहगल, देवेन्द्र, रमेश चन्द्र, सुभाष सिंह, इंस्पेक्टर राजेन्द्र कुमार,महावीर,राजेश कुमार,दर्शन कुमार, सोहनलाल, जवाहर लाल, महिला इंस्पेक्टर माया, नोडल अधिकारी राजेश जून,पीके गुप्ता, पार्किंग हेड श्रीकांत, paytm हैड अकिंत, डारेक्टर विशाल शर्मा और फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस के समस्त अधिकारी रहे। बता दें कि सूरजकुंड मेले का आयोजन 19 मार्च से 4 अप्रैल तक किया जाना है । इसको लेकर तैयारी चल रही है । अतिथियों के स्वागत के लिए होटल राजहंस पर पुलिस बैंड भी मौजूद रहेगा। सभी अतिथियों का स्वागत पूरे जोश के साथ बैंड की धुन पर किया जाएगा।डीसीपी मुख्यालय ने कहा कि इसके अलावा मेले के दोनों चौपाल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश-विदेश के कलाकारों के साथ-साथ स्कूली बच्चे भी कार्यक्रम पेश करेंगे जिनकी सुरक्षा फरीदाबाद पुलिस के द्वारा की जाएगी, पूरे मेले में सुरक्षा के लिए करीब 2500 पुलिसकर्मी तैनात रहेगें। इसके बाद उन्होंने मेला परिसर में दोनों हेलीपैड स्थल और पार्किंग स्थल का सुरक्षा के बारे में सभी पुलिस कर्मियों को अवगत कराते हुए सुरक्षा के निर्देश दिए। मेला परिसर के अन्दर व बहार चिन्हित स्थानों पर पुलिस की बैरिकेडिंग होगी।

Related posts

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 13 आईएएस और 4 एचसीएच अधिकारियों के तबादले किए हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने आज 6 साल की बेटी रानी को किया सम्मानित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : छठ स्थलों पर सुरक्षा की होगी चाक-चौबंद व्यवस्था, पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x