Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

दोस्त को मारने के लिए यूट्यूब से सीखा देशी बम बनाने का तरीका, थैले में रखकर कर दिया विस्फोट, अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नौकरी से निकाले जाने और उस नौकरी पर उसके दोस्त नौकरी पर रख लिए  जाने से खफा एक शख्स  ने अपने दोस्त को मारने के नियत से दोस्त के बैग में देसी बम प्लांट कर दिया।  बम फटने से दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया था। बीते शनिवार हुई सनसनीखेज वारदात के बाद मौके पर हड़कंप मच गया था।   विस्फोट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची, पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सेक्टर-63 कोतवाली पुलिस ने शनिवार को कंपनी के पास आरोपित  को अरेस्ट  कर लिया है। आरोपित के पास से सुतली, बैटरी और मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।

पुलिस की गिरफ्त में खड़ा  आरोपित  हरदोई निवासी राम सुबेक ने अपने दोस्त को ही मारने की साजिश रच डाली। इसके लिए  उसने यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर उसने देसी बम बनाने का तरीका सीखा था। उसने देशी बम बनाने की सामग्री खरीदी थी और देसी बम बना कर उसके थैले में रख कर और बहलोलपुर पुश्ता रोड पर पहुंचा वहां पर उसका दोस्त कपिल सब्जी खरीद रहा था. राम सुबेक ने कुछ देर के लिए उसे बैग पकड़ने के लिए दिया तभी बैग में जोरदार विस्फोट हुआ और वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में जांच कर रही सेक्टर-63 थाना पुलिस ने शनिवार को आरोपित  राम सुबेक को अरेस्ट कर लिया। डीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि जांच में पता चला है कि रामसुबेक सेक्टर- 63 की एक कंपनी में काम करता था। किसी बात पर कंपनी से उसे निकाल दिया गया। उसके साथ रहने वाले दोस्त कपिल को जब इसका पता चला तो वह सेक्टर-63 कंपनी पहुंच गया। जहां उसे नौकरी मिल गई। इस बात से रामसुबेक नाराज हो गया। उसने  दोस्त की जान लेने की साजिश रची। बीते शनिवार को आरोपित  रामसुबेक ने पीड़ित दोस्त कपिल के बैग में देसी बम रख दिया था। विस्फोट होने से पीड़ित घायल हो गया था। सेक्टर-63 कोतवाली पुलिस ने शनिवार को कंपनी के पास उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के पास से सुतली, बैट्री और मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।

Related posts

सामान की कीमत को लेकर हुए विवाद हुए विवाद और मारपीट दुकानदार की मौत, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

Ajit Sinha

गुरुग्राम: मां ने नहीं दिए शराब के पैसे तो बेटे ने कुल्हाड़ी से काट डाला

Ajit Sinha

नशा मुक्ति केंद्र में युवकों के बीच हुई चाकूबाजी, चाकूबाजी में एक युवक मारा गया, दो आरोपित हिरासत में

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x