Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद व्यापार

फरीदाबाद: आईएमटी इंडस्ट्रियल एक्सपो आज से, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर करेंगे शुभारंभ

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: आईएमटी इंडस्ट्रियल एसो. फरीदाबाद द्वारा आयोजित आईएमटी इंडस्ट्रियल एक्सपो का आज रविवार से आगाज होगा। तीन दिवसीय इस एक्सपो का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा करेंगे। इसके अलावा अलग-अलग चरणों में विधायक व हरियाणा सरकार में चेयरमैन नयनपाल रावत, विधायक राजेश नागर, सीमा त्रिखा, नरेंद्र गुप्ता सहित अनेक गणमान्य जन शिरकत करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए एसोसिएशन के प्रधान प्रमोद राणा ने एक्सपो की तैयारियों का अपनी टीम डीपी यादव, नितिन बरेजा, राजेंद्र कालरा, नितिन गुप्ता के साथ जायजा लिया। एक्सपो को लेकर एग्जीबिटर्स में भी उत्साह देखते ही बना।

अपने स्टॉल को सुंदर व आकर्षक बनाने तथा अपने उत्पादों को बेहतर तरीके से डिस्प्ले देने के लिए जोर-शोर से तैयारियां अंतिम चरण में हैं। एक्सपो में केमिकल से लेकर फार्म, स्टील, गारमेंट सहित हर वर्ग के उद्योग शिरकत करते हैं। लगभग 250 उद्योग अपने उत्पाद इस एक्सपो में प्रदर्शित करेंगे। वहीं एक्सपो के तीनों दिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें निजामी ब्रदर्स, मल्होत्रा सिस्टर्स व युवराज हंस प्रस्तुति देंगे। वहीं रोजगार के अवसर पर इस एक्सपो में सृजित किए जाएंगे तथा साथ ही साथ उद्योगों के लिए बनाई गई सरकारी योजनाओं केे बारे में भी जानकारी दी जाएगी। एक्सपो में फूट कोर्ट की भी व्यवस्था की गई है तथा उम्मीद है कि यह एक्सपो दो साल से कोरोना का दंश झेल रहे उद्योगों के लिए एक बेहतर प्लेटफार्म साबित होगा। बड़े उद्योगों की एक्सपो में भागीदारी से मध्यम व लघु उद्योगों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। वहीं उद्योगपतियों ने यह भी कहा कि उन्हें अपने उत्पाद प्रदर्शित करने के लिए दिल्ली जाना पड़ता था परंतु अब फरीदाबाद में भी इस तरह का प्लेटफार्म मिलने से वे काफी उत्साहित हैं।

Related posts

ट्रेनिंग पास करके आए 372 नए सिपाहियों को फरीदाबाद पुलिस के तीनों जोन तथा ट्रैफिक पुलिस में किया तैनात।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एक महिला से 11000 रूपए ठग कर भागने वाले तांत्रिक  24 लाख रूपए  का आभूषण घर छोड़ गए, अरेस्ट   

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने कांग्रेस की मेयर उम्मीदवार लता रानी का दाखिल कराया नामांकन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x