Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:बिना दवाई की पर्ची व बिल के दवाईयों की बिक्री के संबंध में एक कैमिस्ट की दुकान सील – स्वास्थ्य मंत्री

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने बताया कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने करनाल के इंद्री में बिना दवाई की पर्ची व बिल के दवाइयों की बिक्री के संबंध में एक केमिस्ट की दुकान को सील कर दिया है। इसके अलावा, हिसार जोन की एक खुदरा बिक्री ड्रग्स लाइसेंस को कैंसिल तथा दो खुदरा बिक्री ड्रग्स लाइसेंस व एक थोक बिक्री ड्रग्स लाइसेंस का निलंबन, सिरसा जोन की 3 खुदरा बिक्री ड्रग्स लाईसेंस और फरीदाबाद में 4 खुदरा बिक्री ड्रग्स लाइसेंस को निलंबित किया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए खाद्य एवं औषध प्रशासन विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि करनाल के इंद्री में सिविल अस्पताल के नजदीक मैसर्ज राजेश मेडिकल हॉल को बिना कैश मेमो और डॉक्टर की प्रिसक्रिप्शन के बिना दवाइयों की बिक्री के संबंध में दुकान को सील कर दिया गया हैं ताकि यह दुकान भविष्य में इस प्रकार से बिना कैश मेमो और डॉक्टर की प्रिसक्रिप्शन के बिना दवाइयों की बिक्री न कर सकें।
 
उन्होंने बताया कि हिसार जोन के तहत भिवानी में पीटीएम कालोनी की मैसर्ज दादू दयाल मेडिकल हाल के खुदरा बिक्री ड्रग्स लाइसेंस को कैंसिल कर दिया गया हैं। इसी प्रकार, हिसार जोन के अंतर्गत काटला रामलीला क्षेत्र की मैसर्ज दिव्यांशी लाइफ केयर के थोक बिक्री ड्रग्स लाइसेंस को 7 दिनों के लिए, भिवानी के बामला की मैसर्ज श्री शीलगर मेडिसिन सेंटर को 10 दिनों के लिए और भिवानी के गोपालवास के मैसर्ज चांगिया मैडीकल स्टोर के लाइसेंस को 7 दिनों के लिए निलंबित किया गया है। ऐसे ही, सिरसा जोन के तहत सिरसा के गांव पोहरकन के मैसर्ज जाखड़ मैडीकल स्टोर को 7 दिनों के लिए, सिरसा के गांव बिरूवाला गुढा के मैसर्ज सहारन मेडीकोज को 15 दिनों के लिए तथा सिरसा के गांव रोड़ी के मैसर्ज श्रीराम मेडिकल के खुदरा बिक्री ड्रग्स लाईसेंस को 20 दिनों के निलंबित कर दिया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि फरीदाबाद जोन के तहत फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के मैसर्ज विक्रम मेडीकोज को 3 दिनों के लिए, फरीदाबाद के सेक्टर-14 के मैसर्ज वेलकम मेडिकल स्टोर को 7 दिनों के लिए, फरीदाबाद के तिगांव के मैसर्ज शर्मा मेडिकल हाल को 7 दिनों के लिए तथा फरीदाबाद के गांव तिगांव के मैसर्ज रिया मेडीकोज के खुदरा बिक्री ड्रग्स लाइसेंस को 7 दिनों के लिए निलंबित किया गया हैं।

Related posts

फरीदाबाद नगर निगम ने आज कूड़ा से भरे बोरी को ऑटो से उतार कर फ़ेंकते वक़्त पकड़ा, बंद करा दिया, 500 का जुर्माना लगेगा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: हरियाणा में सभी प्रतिबंध हटा कर सीएम मनोहर लाल ने लाखों व्यापारियों को पहुंचाई राहत : जगदीश भाटिया

Ajit Sinha

फरीदाबाद: हार्ट अटैक से पीडि़त 17 वर्षीय मरीज का एसएसबी अस्पताल ने किया सफल इलाज, बचाई जान

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x