Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: ईश्वर ने मौका दिया हैं, तो आओ “होली उत्सव” बड़े ही धूमधाम से मनाए, और मुस्कान वापिस लाए -आकाश गुप्ता।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन एंव मंशा ग्रुप के द्वारा आगामी 11 मार्च -2022, शुक्रवार को पंजाबी भवन, सेक्टर -16 , फरीदाबाद “होली उत्सव” का आयोजन किया जा रहा हैं। ये होली उत्सव बड़े ही शानदार तरीके से बनाया जाएगा, ताकि बीते दो सालों में कोरोना महामारी में मिले दर्द को भुला कर एक नई सिरे से जिंदगी जीना सिख लें, चाहे आमजनों को कुदरत कितने भी जख्म दिए हो, पर लोगों को जीना नहीं छोड़ना चाहिए। क्यूंकि जिंदगी जीने का नाम हैं।

फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान आकाश गुप्ता ने बातचीत करते हुए कहा कि इस “होली उत्सव” के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर उपस्थित रहेंगे। उनका कहना हैं कि इस “होली उत्सव” का कार्यक्रम सुबह 12 बजे शुरू होगी और सायं 5 बजे तक चलेगी। इस कार्यक्रम में म्यूजिक, डांसिंग की विशेष रूप से व्यवस्था की गई हैं। सवाल के जवाब में उनका कहना हैं कि फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (फीवा) एक सक्रिय संस्था हैं, जो बीते कई सालों से जनहित के लिए कार्य करती हुई आ रही हैं, इस उत्सव से पहले मेगा ब्लड डोनेशन कॅम्प आयोजित की गई थी। इसमें 100 यूनिट से ज्यादा ब्लड एकत्रित की गई थी। पूछने पर उन्होनें कहा कि बीते दो सालों में हर वर्ग के लोगों को कोई न कोई दर्द अवश्य मिला हैं, ये भी हम सब लोग इस दुनिया हैं , तभी महसूस कर रहे हैं, जो लोग मेरे अपने थे ,जो अब मेरे बीच में नहीं हैं। उन्हें सिर्फ याद ही कर सकतें हैं। और उनके कमी को महसूस ही करते सकतें हैं, उन्हें याद करने के लिए भी हम सभी को जीना तो पड़ेगा। और इन सभी के लिए सभी लोगों को होली त्यौहार को मनाना बहुत जरुरी हैं। ऐसे में सभी लोगों को भगवान ने होली खेलने का मौका दिया हैं, और लोगों को इस मौके से बिल्कुल चूकना नहीं चाहिए। और होली उत्सव को बड़े ही धूमधाम से मनाना चाहिए।

Related posts

फरीदाबाद: अधिकारियों को कैन्वैशन हाल में फूड कोट, हवन स्थल एवं प्रदर्शनी जगह बता कर किया निरीक्षण: डीसी

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: विधानसभा में विपक्ष के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई सरकार- हुड्डा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में सैलरी नहीं देने पर नौकर ने अपने मालिक की गला घोंटकर हत्या कर दी -पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x