Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद:नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने आज जजपा अध्यक्ष अजय चौटाला का किया धन्यवाद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद राजेश भाटिया को फरीदाबाद का जिलाध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ श्याम सिंह-प्रदेश सचिव, गोविंद कौशिक-प्रदेश सचिव,अनीता गोयल-प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए राजेश भाटिया ने जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद  कहा कि जजपा के समर्थकों की बड़ी संख्या है। इन समर्थकों को साथ लेकर पूरे जिले में पार्टी को मजबूत बनाएंगे। राजेश भाटिया ने  कहा कि दुष्यंत चौटाला ने पार्टी विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन का वटवृक्ष तैयार किया था। कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनसहयोग के साथ उक्त अभियान आगे बढ़ रहा है। भाटिया ने आगे  कहा कि जजपा कार्यकर्ता आधारित दल है।

इनकी ताकत से ही जजपा का संगठन बूथ केंद्र तक मजबूत है। उन्होंने कहा कि समर्पण भाव से कार्यकर्ता समय-सीमा में प्रत्येक मंडलों के बूथ केंद्रों पर टोलियां बनाकर अभियान को सुनामी में बदलते हुए कार्य करेंगे। हम व्यक्ति नहीं विचार भाव के लिए समर्पण कर अपना काम करते हैं, जो जिम्मेदारी पार्टी ने मुझे दी है,मै अपनी पूरी ताकत के साथ पार्टी के द्वारा निर्धारित जिले के लक्ष्य को पूरा करुगा। जजपा के प्रदेश प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने भी राजेश भाटिया को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वह जिले में पार्टी को मजबूत स्थिति में पहुंचाएंगे। मुझे पूर्ण विश्वास है कि राजेश भाटिया के नेतृत्व में पार्टी को फरीदाबाद में नई सफलताएं मिलेंगी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग में यह तय किया गया कि बाबा फरीद की पावन धरती पर रैली द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला का जन्मदिन 13 मार्च को सुबह 10 बजे सेक्टर-12 खेल परिसर ग्राउंड मे आयोजन किया गया है जिसमे 125 पोंड का केक काटा जाएगा साथ ही होली मिलन समारोह भी मनाया जाएगा। जिसमे मुख्य अतिथि डा अजय सिंह चौटाला, उप-मुख्यमंत्री-दुष्यंत चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह होगे। इस रैली का आयोजन जिला फरीदाबाद की इकाई प्रदेश कार्यकारणी सदस्य व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा  किया जाएगा। इस अवसर पर नवनियुक्त राजेश भाटिया के साथ  व्यापार प्रकोष्ठ राकेश गर्ग महासचिव राजेश रावत अनुसूचित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हनुमान सिंह खींची युवा प्रदेश सचिव अनिल भाटी डालचंद सारण परविंदर सिंह दीपक चौहान यशवीर सारण चंदन गौड़ बंसीलाल कुकरेजा अमर बजाज नीरज मिगलानी राजेश भाटिया कानपुर वाले विपिन भाटिया गगन अरोड़ा रिंकल भाटिया प्रेम बब्बर विशाल भाटिया मौजूद थे

Related posts

हरियाणा में गैर-सरकारी अध्यक्षों, उपाध्यक्षों के लिए एकीकृत सेवा शर्तें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: निगमायुक्त यशपाल यादव ने आज अधिकारियों संग की बैठक, दिए सख्त निर्देश।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:मंदिर तोड़े जाने के विरोध में आज सूर्य नगर, सेक्टर -91 के सैकड़ों लोग विधायक राजेश नागर से की मुलाकात-भरोसा दिया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x