Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: यूक्रेन से सकुशल लौटे छात्रों का विधायक राजेश नागर ने किया स्वागत।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:यूक्रेन से सकुशल लौटे खेड़ी निवासी छात्रों साहिल एवं विपुल और तिगांव निवासी लक्ष्य का तिगांव के विधायक राजेश नागर ने स्वागत किया। नागर ने बच्चों का मुंह मीठा करवाया और माला पहनाकर उनकी कुशलता का समाचार पूछा।विधायक राजेश नागर ने बच्चों से यूक्रेन की जानकारी ली। यह बच्चे वहां एमबीबीएस की पढ़ाई करने गए थे। विधायक ने बच्चों के घर पहुंच कर उनका हौसला बढ़ाया। नागर ने कहा कि युद्ध किसी भी समस्या का हल नहीं है। हमारी केंद्र सरकार ने दोनों देशों को कूटनीतिक तरीके से विवाद को निपटाने की अपील की है। लेकिन हमारे अपने नागरिकों को युद्ध क्षेत्र से सकुशल निकालने के लिए जिस कौशल का प्रदर्शन किया है।

उसकी पूरी दुनिया में प्रशंसा हो रही है।  मोदी ने अपनी कैबिनेट के चार मंत्रियों को ऑपरेशन गंगा में लगाया है। हमारे लगभग नागरिक यूके्रन के पड़ोसी देशों में पहुंच चुके हैं। जहां से वह भारत पहुंच रहे हैं।वापिस सरजमीं पर लौटे बच्चों ने केंद्र  एवं हरियाणा सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि यूक्रेन में हालात नाजुक लग रहे थे लेकिन यूक्रेन पौलेंड बॉर्डर पर पहुंचकर संकट जैसे मिटने लगा। वहां भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और रोमानिया होते हुए मुंबई की फ्लाइट दी। मुंबई में हरियाणा सरकार ने कैंप लगाए हुए थे जहां उनकी खूब आवभगत हुई और दिल्ली के लिए चलते हुए उन्हें एक-एक हजार रुपये भी दिए गए जिससे रास्ते में छोटी जरूरतों को पूरा कर सकें।छात्रों ने बताया कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है।

मोदी की अपील पर रूस ने थोड़े समय के लिए युद्धविराम किया जिससे हम लोग निकल सके। हमारा कोई किराया, भोजन आदि पर पैसा नहीं लगा। सरकार हमें निशुल्क और सकुशल हमारे देश वापिस लेकर आई है। वास्तव में मोदी ने अपने 56 इंच के सीने का दम दिखाया है। छात्र साहिल नर्वत के पिता महेंद्र सिंह,विपुल शर्मा के पिता सुरेंद्र शर्मा ने हरियाणा एवं केंद्र सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सरकार की कार्यप्रणाली प्रशंसा के लायक है। इस अवसर पर भाजपा नेता दयानंद नागर, धर्मवीर चेयरमैन, अमरपाल , धर्मेन्द्र नर्वत, चौ मंगल सिंह सरपंच, गोपाल शर्मा, रणवीर नर्वत आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

Related posts

भारत सामरिक शक्ति में दुनिया के किसी भी देश का सामना करने में समर्थ: गजेन्द्र शेखावत

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद में दो दिवसीय सर्वजातीय परिचय सम्मेलन में 72 जोड़ों में सहमति बनी, ब्रह्म प्रकाश गोयल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: हंसराज आहूजा एंव पार्षद सुभाष आहूजा की मां श्रीमती शांति देवी का देहांत हो गया, आज 11 बजे होगा अंतिम संस्कार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x