Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: तीन नाबालिग लड़कियों के साथ रेप के बाद हत्या करने के आरोपित सीरियल किलर के खिलाफ चार्जशीट किया दाखिल।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: सीरियल किलर सिंहराज केस में गठित एसआईटी टीम ने आज तीन मुकदमों में 450 पेजों की चार्जशीट जैसलीन शर्मा की अदालत में दाखिल कर दिया हैं। इस गंभीर मुकदमे में 90 गवाह एंव एकत्रित साक्ष्यों आधार पर आरोपित सीरियल किलर सिंहराज को कड़ी सजा दिलवाई जा सकें। एसआईटी में क्राइम ब्रांच , डीएलएफ अनिल सिंह , महिला थाना, सेक्टर-16 के एसएचओ गीता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। आरोपित सिंहराज को 22 वर्षीय लड़की की हत्या, छेड़छाड़, दुष्कर्म की कोशिश के दो अन्य मामलों में जांच पूरी करते हुए न्यायिक दंडाधिकारी जैस्मिन शर्मा की अदालत में 450 पेजों का विस्तृत आरोप -पत्र दायर दिया। पुलिस रिमांड में पूछताछ करने पर फरीदाबाद के विभिन्न थानाक्षेत्रों में हत्या, चोरी और फ्रॉड की 7 घटनाओं में आरोपित के संलिप्त होने की बात सामने आई है। संबंधित थानों में इन मामलों का शिकायत दर्ज कर लिया था।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित सिंहराज की क्राइम कुंडली को देखते हुए पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोडा ने एसआईटी टीम गठित की थी। एसआईटी टीम ने जांच के दौरान आरोपित पर हत्या,चोरी और फ्रॉड की घटनाओं के 7 मुकदमों का खुलासा किया है। आरोपित ने वर्ष 1986 में हत्या की घटना, 1991 ,1992 में चोरी की 3 घटनाओं, 2015 में धोखाधड़ी की, थाना सेक्टर-17 के क्षेत्र में छेड़छाड़, दुष्कर्म की कोशिश का विरोध करने पर गला दबाकर 3 नाबालिग लड़कियों की हत्या कर शव नहर में फेंकने की घटनाओं को अंजाम दिया था।

Related posts

उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने अधिकारीयों के साथ बैठक की, विकास कार्यों की गति देने के निर्देश दिए।

Ajit Sinha

देश के शीर्ष 120 इंजीनियरिंग संस्थानों में शामिल हुआ जे.सी. बोस विश्वविद्यालय

Ajit Sinha

प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कराने वाली पत्नी व हत्या करने वाले साथी आरोपी अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x