Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : 50 वर्षीय बुजुर्ग महिला की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत, पहचान हेतु बी.के. अस्पताल के शव गृह में महिला की लाश हैं।

 

 अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : बीती रात सेक्टर -28 के समीप नेशनल हाइवें 2 पर एक महिला को अज्ञात वाहन ने जबरदस्त टक्कर मार दी जिससें  उस महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवा कर बी. के. अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। पुलिस की मानें तो मृतका महिला की पहचान खबर लिखें जानें  तक नहीं हो पाई थी।

             सहायक उप-निरीक्षक पन्ना लाल का कहना हैं कि उनकी पोस्टिंग सेक्टर -28 पुलिस चौकी में हैं और उन्हें रात करीब 12 बजे सूचना मिली की एस्कॉर्ट्स कम्पनी के समीप नेशनल हाइवें 2 पर एक महिला को कोई अज्ञात  वाहन टक्कर मार कर फरार हो गया और वह महिला घायल अवस्था में सड़क पर पड़ी हैं जिसके बाद वह तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गए और उस महिला को लहूलुहान अवस्था बी. के.  अस्पताल में ईलाज हेतु भर्ती करा दिया जहां उसकी ईलाज के दौरान मौत हो गई। सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि महिला की उम्र करीब 50 साल हैं, मृतका महिला पीले रंग की ब्लाउज, संतरी रंग की पेटी कोर्ट व बैगनी रंग की साडी पहनी हुई थी। उनका कहना हैं कि मृतक महिला की शव को  बी.के.अस्पताल में  पोस्टमार्टम करवा कर ,उसकी पहचान के लिए शव गृह में रखवा दिया गया हैं। उनका कहना हैं कि यह महिला किसी के परिवार की सदस्य हैं तो वह सेक्टर -28 पुलिस चौकी व सेक्टर -31 थाने में संपर्क कर सकता हैं।

Related posts

फरीदाबाद : यूआईसी के चेयरमैन प्रो. भारत भूषण ने शनिवार को ग्रीन फील्ड कालोनी के चार पार्कों में ओपन जिम का किया उद्धाटन, स्वास्थ्य रहे।

Ajit Sinha

फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में, शांति और उत्साहपूर्वक हुआ करीब 60.2 प्रतिशत मतदान: विक्रम सिंह

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस का बड़ा फैसला :अब दुर्घटना बीमा मृत्यु कवर के तहत आश्रित को मिलेगा 30 लाख रुपये का मुआवजा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x