Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

यकीन करना मुश्किल है….. जरा सी डांट से नाराज होकर नाबालिक बेटी ने अपनी मां की तवा से मार कर कर दी हत्या

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ये ऐसा मामला है, जिस पर किसी के लिए भी यकीन करना मुश्किल है, कि जरा सी डांट से नाराज होकर नाबालिग बेटी ने अपनी मां की तवा से हत्या कर दी। ये वारदात नोएडा के सेक्टर-77 स्थित अंतरिक्ष कैनवास सोसायटी की है। सोसायटी के एच ब्लाक की 14वीं मंजिल पर बने एक फ्लैट में रविवार रात को एक महिला का शव बरामद हुआ था। महिला के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे, ऐसे में पुलिस शुरू से ही इस मामले में हत्या की आशंका जता रही थी। जांच में यह बात सामने आई है कि महिला की हत्या उसकी नाबालिग बेटी ने की थी। पुलिस ने धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर मृतका की 14 वर्षीय बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है। हत्या में प्रयुक्त लोहे का तवा भी बरामद कर लिया है।

ये तस्वीर है अनुराधा की जो सोसाइटी के एच ब्लॉक में 14 वी मंजिल पर अपनी बेटी के साथ रहती थी, अनुराधा मूल रूप से शाहदरा की रहने वाली थी, अनुराधा की शादी 16 साल पहले हुई थी और शादी के 5 साल बाद ही वह अपने पति से अलग रहने लगी थी, अनुराधा अपनी एक बेटी 14 साल की बेटी के साथ फ्लैट में रहती थी, लेकिन मां और बेटी संबंध तनावपूर्ण थे उसकी मां उससे बदसलूकी भी करती थी जिससे वह परेशान रहती थी। अनुराधा ग्रेटर नोएडा स्थित एक कंपनी में सप्लाई विभाग में काम करती थी। उसके घर लोगों का आना जाना लगा रहता था.  सिंगल मदर होने के कारण उसके दोस्त भी उसको चिढ़ाते थे। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि महिला ने अपनी बेटी को बर्तन धुलने के लिए बोला था। बेटी ने बर्तन नहीं धुला तो महिला ने उसे डांट दिया। डांट से आहत नाबालिग बेटी ने तवे से सिर पर वार कर बेरहमी से मां को मार डाला। एडीसीपी ने बताया इस मामले पुलिस की प्रारम्भिक में ही पता चल गया था इस घटना में किसी जानकार का हाथ है. जब अनुराधा की 14 साल की बेटी पूछताछ कि गई तो उसने बताया था कि वह सोसायटी में नीचे टहलने गई थी। कुछ देर बाद वापस लौटी तो मां खून से लथपथ पड़ी थी। पुलिस ने जब सीसीटीवी खंगाले और लोगों से पूछताछ की तो किसी बाहरी के आने की कोई जानकारी नहीं मिली। अनुराधा की बेटी से जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या करने की बात कबूली। मृतका के भाई मुकेश राठौर ने अपनी भांजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर मंगलवार दोपहर को मृतका की 14 वर्षीय बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है। हत्या में प्रयुक्त लोहे का तवा भी बरामद कर लिया है।

Related posts

फरीदाबाद: जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष व उनके अन्य साथियों पर लाठी – डंडों से जानलेवा हमला करने वाले 3 लोग पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:11 वर्षीय बच्चे का किडनेपर एसी मैकेनिक और उसका बचपन का दोस्त कुत्तों को ट्रैनिग देने वाला निकला, अरेस्ट  

Ajit Sinha

चुस्त और छोटी पैंट पहनने पर टीचर ने पीटा, अपमान से दुखी छात्र ने कर ली खुदकुशी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x