Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

फरीदाबाद: नगर निकाय चुनाव की प्रबंधन बैठक में शामिल हुए पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: आज हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री एव सोहना नगर परिषद चुनाव प्रभारी विपुल गोयल ने रोहतक मे आयोजित नगर निकाय चुनाव प्रबंधन की बैठक मे शामिल हुए । नगर परिषद के सम्बन्ध में हुई इस अहम चुनावी बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने की । उक्त बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री पवन सैनी भी मौजूद रहे । बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ व प्रदेश संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू ने अपना महत्वपूर्ण मार्ग दर्शन प्रदान किया। नगर निकाय चुनाव के निमित महत्वपूर्ण चर्चा कर महत्वपूर्ण दिशा- निर्देश दिए । बैठक में सभी निकाय चुनाव प्रभारी उपस्थित रहे ।

बता दें कि हरियाणा मे नगर निगम ओर नगर परिषद चुनावो को देखते हुए भाजपा हाईकमान की तरफ से चुनाव प्रभारी के तौर पर विधायक और वरिष्ठ नेताओं की अहम नियुक्तियां की है। आने वाले समय में हरियाणा की 57 नगर निगम ओर नगर परिषद के चुनाव होने वाले है। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी चुनावी रणनीति तय करने में जुट गई है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का आगामी नगर परिषद चुनाव हेतु मनोबल बढाना और मार्गदर्शन करना था ताकि चुनाव की रणनीति के लिए चुनाव से पहले महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार हो सके।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: 18वीं लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी की पहली कार्यसमिति की बड़ी बैठक शुरू , अभी जारी है-वीडियो देखें

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: आगामी 21 सितम्बर से विद्यालयों को कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्र – छात्राओं के मार्गदर्शन एवं परामर्श हेतु खोला जा रहा है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मां ने कर्ज के 8000 रूपए नहीं चूका पाई तो सूदखोर ने उसके नौजवान बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी -पकड़ा गया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x