Athrav – Online News Portal
नोएडा

रियल-एस्टेट में विकास की उम्मीद दिखाई देने लगी है चीजें अब पटरी पर आने लगी हैं: महफूज खान

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
कोरोना महामारी की थमती तीसरी लहर के साथ रियल-एस्टेट के बाज़ार में हलचल बढ़ने लगी है, और दो  साल से शांत पडी कंपनियां  अपने नए  प्रोजेक्ट लेकर आने लगी है। 15 साल से रियल-एस्टेट के बिजनेस से जुडे बिलवे रियलटेक के सेक्टर- 125 में अपने नए आफिस का उद्धाटन फीता और केक काट कर किया। 
कोरोना महामारी का असर सभी उद्योगों पर पड़ा है, लेकिन कोरोना के केस कम होने, टीकाकरण अभियान तेज होने, कार्यालयों और संगठनों में हाइब्रिड वर्किंग मॉडल को अपनाने के साथ, रियल-एस्टेट उप-क्षेत्र में विकास की उम्मीद दिखाई देने लगी है चीजें अब पटरी पर आने लगी हैं और 2022 में इस सेक्टर में बढ़ोत्तरी हो सकती है.ये बाते बिलवे रियलटेक के मालिक महफूज खान का.. जो नोएडा के सेक्टर- 125 में अपने आफिस के उद्धाटन के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान कही। महफूज खान कहते हैं कि दो साल तक हमने इंतजार किया अब जो माहौल बन रहा है और कोरोना की तीसरी लहर कमजोर पड़ गई है, जिससे उम्मीद है कि मार्केट अब  तेजी पकड़ने लगा है। इसमें भी नोएडा का रियल स्टेट काफी तेजी से ऊपर जाने वाला है, इसका कारण है जेवर एयरपोर्ट आ रहा है. जो सोने में सुहागा साबित होगा ये रियल मार्केट को तेजी प्रदान करेगा। वे कहते है कि अभी 10 बड़ी कंपनियां हैं जो मार्केट में अच्छा काम कर रही हैं उसके साथ हम लोग एसोसिएट हो गए हैं नोएडा के फ्लैट खरीदारों के कड़वे अनुभव को देखते हुए जब उनसे पूछा गया कि वह इस बार क्या नया देने जा रहे हैं तो उन्होंने कहा वे पक्के वादे देंगे,  जो वायर्स की उम्मीद है, उसे जमीन पर उतार कर उन्हें डिलीवर करेंगे.  डिलीवरी का वादा हम पूरा करेंगे चाहे इसके लिए हमें किसी से लड़ना कि क्यों ना पड़े. हम अपने कस्टमर के साथ सदा रहेंगे कब आएगा। उन्होने कहा कि वे जमीन से उठे हुए आदमी हैं मुझे मालूम है कि जब खून पसीने की कमाई किसी के खो जाए उन्हें  कितनी तकलीफ होती है जबकि प्रॉपर्टी में तो कई लाखों की बात होती है.इसीलिए मैं किसी की उम्मीद तोडूंगा नहीं। उन्होंने कहा कि जिन बिल्डरों ने अपने बायर के साथ धोखा किया है वे आज कहां है आपको भी पता है और मैं किसी की बुराई नहीं करना चाहता,  लेकिन रियल एस्टेट की हालत के सुधरने के कारण अब कस्टमर भी निकल कर आ रहे हैं और बिल्डर डिलीवरी कर अपनी इज्जत बचा रहे हैं मुझे लगता है दो-तीन साल में बिल्डर अपने सारे कस्टमर को खुशहाल जिंदगी दे सकेंगे।   

Related posts

कंबोडिया में बैठे चीनी चला रहे है साइबर ठगी का गैंग, चीनी, नेपाली और भारतीय साइबर ठग पकड़े गए- डीसीपी सुनिधि

Ajit Sinha

बिल्डर के झूठे वायदे के खिलाफ लामबंद हुए ग्रेट वैल्यू शरणम सोसाइटी के निवासी, किया जमकर प्रदर्शन-देखें वीडियो

Ajit Sinha

दोस्त की पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा था, से नाराज पति ने साझेदार की हत्या करके पंखे पर लटका दिया, हंगामा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x