Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी हरियाणा

चंडीगढ़: इस वर्ष बोर्ड नहीं लेगा 5वीं व 8वीं की परीक्षाएं – मुख्यमंत्री मनोहर लाल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आगामी 1 वर्ष के लिए 5वीं व 8वीं कक्षा के लिए बोर्ड परीक्षाओं को फिलहाल स्थगित किया गया है। इस वर्ष हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा इन परीक्षाओं को नहीं लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 5वीं व 8वीं कक्षा की परीक्षाएं लेने का निर्णय लिया था। इसके बाद कुछ अभिभावक व स्कूल प्रबंधक इस संबंध में उनसे मिले और कोविड महामारी के चलते प्रभावित हुई पढ़ाई का हवाला देते हुए, इन्हें टालने का आग्रह किया। इसके चलते उन्होंने एक वर्ष के लिए इन परीक्षाओं को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के माध्यम से आयोजित न करने का निर्णय लिया है। अब स्कूल स्तर पर ही इन परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: भारतीय जनता पार्टी ने गरीब का बेटा को मुख्यमंत्री बनाया: नायब सैनी

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: एमसीडी में भाजपा के 15 सालों के कुकर्मों का हो रहा पर्दाफाश

Ajit Sinha

भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले, हरियाणा की तरह गुजरात भी कर्ज में डूबा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x