Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: हरियाणा में सभी प्रतिबंध हटा कर सीएम मनोहर लाल ने लाखों व्यापारियों को पहुंचाई राहत : जगदीश भाटिया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदीश भाटिया ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का सभी प्रतिबंध हटाने को लेकर आभार जताया है. भाटिया ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा है कि व्यापारियों द्वारा मुख्यमंत्री मनोहर लाल से करोना के सभी प्रतिबंध हटाने की अपील की गई थी. व्यापारियों ने आग्रह किया था कि इन प्रतिबंधों की वजह से उनका कामकाज चौपट हो गया है. व्यापारियों के पास काम करने वाले सभी कर्मचारी भी इन प्रतिबंधों की मार झेल रहे हैं. इसलिए इन प्रतिबंधों को समाप्त किया जाना, जोकि प्रदेश के हित में होगा. मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने व्यापारियों की पीड़ा को समझते हुए तत्काल रुप से सभी प्रतिबंध हटाने का निर्णय लेकर उन्हें बहुत बड़ी राहत प्रदान की है.भाटिया ने कहा कि सभी व्यापारी गण फरीदाबाद के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का भी तहे दिल से आभार व्यक्त करते हैं. सभी व्यापारियों ने गुर्जर के माध्यम से भी अपनी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाई थी. गुर्जर ने बेहतरीन तरीके से व्यापारियों की पीड़ा को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा. इसके लिए वह सभी पुनः गुर्जर का आभार व्यक्त करते हैं. भाटिया ने कहा कि करोना के चलते लगाए गए सभी प्रतिबंधों की वजह से व्यापारी गण बेहाल स्थिति में आ गए थे. मगर मुख्यमंत्री ने तत्काल रुप से सभी को राहत प्रदान करके एक बड़ा कार्य किया है.जिसके लिए फरीदाबाद के व्यापारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हैं.

Related posts

दिल्ली-हरियाणा-यूपी को मिलकर स्थापित करनी चाहिए बेहतर व्यवस्था, हरियाणा तैयार: उप-मुख्यमंत्री

Ajit Sinha

फरीदाबाद: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स में 36 वर्षीय महिला टीचर के गाल ब्लैडर में से 1170 से अधिक स्टोन्स (पथरी) निकाले गए-वीडियो देखें। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बीती रात गांव नवादा में सतीश नंबरदार के मकान से 35 तौले सोना और 7 लाख नगद चोरी होने की खबर हैं, पुलिस जांच में जुटी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x