Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा ब्रेकिंग:सही काम करने वालों को घबराने की जरूरत नहीं, निश्चिंत होकर रजिस्ट्री मामले में नोटिस का जवाब दें – डिप्टी सीएम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
सोनीपत/चंडीगढ़:प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य सरकार इस लक्ष्य से आगे बढ़ रही है कि प्रदेश की जनता को साफ-सुथरी सरकार व प्रशासन मिले। उन्होंने कहा कि इसमें तमाम अधिकारी सरकार का सहयोग करें। दुष्यंत चौटाला ने आगे कहा कि जमीनों की रजिस्ट्री को लेकर पूरे प्रदेश में जांच करवाई गई थी। उन्होंने कहा कि 7-ए में अनियमितताओं को लेकर मॉनिटरिंग करवाई और इसके बाद प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार कर्मचारियों व अधिकारियों से जवाब मांगे गए हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि जिन लोगों ने नियमानुसार कार्य किया है उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है और वे निश्चिंत होकर नोटिस का जवाब दें। साथ ही दुष्यंत चौटाला ने कड़े शब्दों में कहा कि लेकिन गलती करने वाले ये मत सोचे कि धरना-प्रदर्शन करने से उनकी गलती छुप जाएगी, ये उनकी गलतफहमी है। बुधवार को उपमुख्यमंत्री सोनीपत के दौरे के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में लखन सिंगला कांग्रेस की कुनबा बढ़ाने में बहा रहे पसीना किसे जोड़ा -देखें।

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ :दो कश्मीरी छात्रों की पिटाई का मामला: सीएम महबूबा के पास पहुंचने पर पुलिस आई हरकत में, केस दर्ज।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने का किया ऐलान

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x