Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

पति से नाराज होकर नहर में कूदी महिला, पुलिस ने महिला को बाहर निकाल कर बचाई गई जान।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबादः घर से नाराज होकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने नहर में कूदी एक महिला को पुलिस थाना सेक्टर- 8 पुलिस की टीम ने बहुत ही बहादुरी का परिचय देते हुए बाहर निकालकर उसकी जान बचाने का बहुत ही सराहनीय कार्य किया है।
एसएचओ नवीन कुमार  ने जानकारी देते हुए बताया कि कल करीब 7:00 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक 21 वर्षीय महिला सेक्टर- 3 पुल के पास नहर में कूद गई है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना व चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए। वहां पहुंच कर देखा तो पाया कि महिला नहर में डूब रही है। पुलिस ने समय न गवाते हुए आसपास मौजूद लोगों की मदद से नहर में डूबती हुई महिला को बाहर निकाल लिया। महिला बेहोशी की हालत में थी। इसलिए उन्होनें  महिला को तुरंत सरकारी अस्पताल बल्लभगढ़ पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को होश में लाया गया  और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पूछताछ करने पर महिला ने बताया कि वह सेक्टर- 4 प्रेम नगर की रहने वाली है और उसका अपने पति के साथ झगड़ा हो गया था। झगड़ा होने के कारण गुस्से में आकर वह नहर में कूद गई थी जिसके पश्चात पुलिस ने तत्परता और बहादुरी से उसे बाहर निकाल कर उसकी जान बचा ली। महिला के परिजनों को मौके पर बुलाया गया और उन्हें महिला के साथ झगड़ा ना  करने की हिदायत देकर महिला को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। 

Related posts

एसबीआई के एटीएम मशीन उखाड़ कर 34 लाख रूपए निकालने व उस मशीन को कुएं फेंकने वाले 3 लूटेरे अरेस्ट,पलवल के रहने वाले हैं।

Ajit Sinha

नई दिल्ली:50000 के ईनामी खूंखार अपराधी आदित्य को दिल्ली पुलिस की विशेष सेल बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने किया अरेस्ट   

Ajit Sinha

पंजाब:अमृतसर में स्वर्ण मंदिर परिसर में गोलियां चलाई गईं, जहां पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल बाल बाल बचे -वीडियो देखें

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x