Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

शराब के रुपए मांगने से नाराज दरोगा ने सेल्समेन को जड़े थप्पड़, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, जांच जारी

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
चुनाव का खुमार भले ही उतर गया है लेकिन नशे का दौर जारी है ग्रेटर नोएडा सूरजपुर थाना क्षेत्र के मलकपुर गांव में एक शराब के ठेके पर दरोगा  की दबंगई देखने को मिली। शराब ठेके का मालिक का आरोप है कि तीन दिन पहले सिविल में एक आदमी आया और उसने शराब की बोतल खरीदी जिस की एमआरपी 250 रुपए थी और वह सेल्समैन को 10 रूपए कम दे रहा था। शराब के ठेके पर सेल्समैन ने शराब देने से मना कर दिया। जिसके बाद वह व्यक्ति वापस चला गया।
आज वह वर्दी में आया और आते ही सेल्समैन के साथ शराब के ठेके में अंदर घुस के मार पीट करने लगा। दरोगा द्वारा मारपीट करने का घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जो तेजी से वायरल हो रही है। तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि वर्दी मे दरोगा सेल्समैन से मारपीट कर रहा है शराब ठेके का मालिक का आरोप है उसने सेल्समैन के साथ मारपीट की और बोला कि उस दिन तो बड़ा धौंस दिखा रहा था, यह बोलते ही उसने सेल्समैन के कई थप्पड़ जड़ दिया। अरुण अदाना का कहना है कि दरोगा गेज़ा चौकी पर तैनात हैं और उसने यहां आकर मारपीट की, जबकि यह सूरजपुर को थाना क्षेत्र में दुकान आती है । दरोगा द्वारा मारपीट करने का मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। डीसीपी नोएडा सेंट्रल हरीश चंद्र का कहना है इस सारे मामले की जांच एसीपी सेंट्रल को सौंपी गई, जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जायेगी। 

Related posts

दोहरे हत्यकांड के मुख्य आरोपित व 50000 रूपए के इनामी बदमाश को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: खाद्य एवं औषधि प्रशासन के सेवादार 16000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

अवैध हथियार बनाने वाली फ़ैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन सप्लायर सहित 4 आरोपित अरेस्ट, 7 पिस्तौल व 27 जिन्दा कारतूस बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x