Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

हरियाणा स्टेट विजिलेंस ब्यरो ने फरीदाबाद नगर निगम के एसई रवि शर्मा को 50000 व क्लर्क को 90000 रिश्वत लेते किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: हरियाणा स्टेट विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने आज फरीदाबाद नगर निगम कार्यालय से एक अधिशासी अभियंता (एसई) रवि शर्मा को पचास हजार (50000) रूपए और क्लर्क रविशंकर अकाउंट ब्रांच,फरीदाबाद नगर निगम को 90000 रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों अरेस्ट किया हैं। ये दोनों अधिकारी ठेकेदार से लंबित बिलों के एवज में रिश्वत की मांग की थी,पर ठेकेदार रिश्वत देना नहीं चाहता था, और इस बात की उसने फरीदाबाद में हरियाणा स्टेट विजिलेंस ब्यूरो में शिकायत की थी, जिस पर विजिलेंस की टीम ने अधिशासी अभियंता (एसई) रवि शर्मा व क्लर्क रवि शंकर को उन्हीं के कार्यालय से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों अरेस्ट किया हैं।

1.40 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए नगर निगम के एसई व अकाउंटेंट गिरफ्तार
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने नगर निगम फरीदाबाद के एक अधीक्षण अभियंता (एसई) और एक अकांउटेंट को ठेकेदार से 1 लाख 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों ने रिश्वत की यह राशि बकाया बिल के भुगतान की एवज में मांगी थी।ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नगर निगम फरीदाबाद में एसई के पद पर तैनात रवि शर्मा और अकाउंटेंट रविशंकर के रूप में हुई है। दोनों ने सामुदायिक केंद्र के निर्माण कार्य के लंबित बिलों के भुगतान करने के एवज में ठेकेदार से रिश्वत की मांग की थी।निगम के एसई रवि शर्मा को 50000 रुपये रिश्वत के साथ काबू किया गया, जबकि अकाउंटेंट रविशंकर को 90,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। फरीदाबाद के एक सरकारी ठेकेदार यश मोहन ने ब्यूरो में दोनों के खिलाफ घूस मांगने की शिकायत दर्ज की थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि दोनों अधिकारी उसकी फर्म द्वारा सामुदायिक केंद्र के निर्माण कार्य से संबंधित लंबित बिल की पेमेंट करने के लिए ढिलाई बरतते हुए अंत में रिश्वत की मांग की। शिकायत की पुष्टि के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने तय योजना के अनुसार रेड करते हुए दोनों आरोपियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया।दोनों के खिलाफ ब्यूरो थाना फरीदाबाद में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच की जा रही है।

Related posts

पुलिस और बदमाशों के बीच बड़ी मुठभेड़,चार बदमाशों को गोली लगी, तीन फरार

Ajit Sinha

पहलगाम में आतंकियों ने जिनके सुहाग उजाड़ दिए उनके सम्मान को हरियाणा के सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने अपने शब्दों से उजाड़ने का काम किया – दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: दो महिला एचसीएस अधिकारियों के तबादले

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x