Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद में औद्योगिक इकाइयों की प्रगति के लिए कहीं कोई रुकावट नहीं आने दी जाएगी: विपुल गोयल 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि बड़े उद्योगों के अलावा हरियाणा सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों में भी देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में है, प्रदेश की औद्योगिक सफलता की प्रशंसा हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल रोहतक में भी की है। गोयल आज फरीदाबाद में सैक्टर-31, सैक्टर-59 तथा 4 बी में विभिन्न इन्फ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमैंट तथा अपग्रेडेशन के निर्माण कार्यों की आधारशिला रखने के बाद फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उद्योगपतियों को संबोधित कर रहे थे।



उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में समग्र विकास किया है। उसी का नतीजा है  कि आज  उद्योग व्यवसाय से लेकर  शहर के गली कूचे और गांव-गांव में विकास की गाथा लिखी जा रही है। उन्होंने कहा कि कल रोहतक में संपन्न हुई विजय संकल्प रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा के औद्योगिक विकास जिक्र किया था जो कि हमारे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उद्योग मंत्री ने उद्योग जगत से जुड़े लोगों द्वारा हार्दिक अभिनंदन किये जाने पर सभी का आभार व्यक्त किया एवं भरोसा दिलाया कि फरीदाबाद में औद्योगिक इकाइयों की प्रगति के लिए कहीं कोई रुकावट नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास आज समाज की सबसे बड़ी जरूरत है। 

Related posts

फरीदाबाद:मानव रचना परिवार ने अपने फाउंडर चेयरमैन डॉ. ओपी भल्ला को मेगा ब्लड डोनेशन कैंप

Ajit Sinha

फरीदाबाद:डीसी विक्रम सिंह ने किया राजमार्ग दिल्ली-वडोदरा-मुबई एक्सप्रेस वे सहित जेवर इंटरनेशनल ग्रीन हाईवे का निरीक्षण

Ajit Sinha

फरीदाबाद : गीता जयंती महोत्सव की प्रदर्शनी का शुभारंभ रविवार को दोपहर 12 बजे उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल करेंगे।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!