Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: हत्या के मुकदमे में 16 साल से फरार चल रहे 5 हजार के इनामी बदमाश को क्राइम ब्रांच- 30 ने किया अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:क्राइम ब्रांच, सेक्टर – 30 की टीम ने आज एक हत्या के मुकदमे में 16 साल से फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम बबलू है जो उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला है।

इंचार्ज रविंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि  इस आरोपित के खिलाफ थाना सारन  में वर्ष-2000 में हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें आरोपित ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। उस समय आरोपित  की उम्र करीब 20 वर्ष थी। इस मामले में आरोपित का साथी कुछ साल सजा काटने के पश्चात बरी हो गया, वहीं 6 वर्ष सजा काटने के पश्चात आरोपित  बबलू जमानत पर बाहर आ गया परंतु बाहर आने के बाद वह कभी दोबारा अदालत में हाजिर नहीं हुआ जिसके लिए अदालत ने 25 जनवरी 2022 को आरोपित  को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए। अदालत के आदेशों के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए- 30 की टीम ने गुप्त सूत्रों की सहायता से आरोपित  के कई ठिकानों पर रेड की परंतु गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपित जगह बदल- बदल कर फरारी काटने लगा। कड़ी मशक्कत करने के पश्चात अंततः आरोपित को अलीगढ़ में उसके ससुराल से गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया जहां से उसे दोबारा जेल भेज दिया गया है।

Related posts

हरियाणा पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव एम डी सिन्हा ने आज सूरजकुंड में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों से मांगी माफ़ी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:मुख्यमंत्री ने एफएमडीए की 7वीं बैठक में वित्त वर्ष 2026–27 के लिए 988 करोड़ का वार्षिक बजट को दी मंजूरी

Ajit Sinha

पलवल पुलिस और गौ-तस्करों के बीच मुठभेड़, एक गोली लगी एक गौ-तस्कर को, पकड़ा गया, 4 भागने में हुए सफल-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x